Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Artificial Sweeteners: आर्टिफिशियल स्वीटनर का ज्यादा इस्तेमाल आपको कर सकता है बीमार, WHO ने दी चेतावनी

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Thu, 18 May 2023 11:44 AM (IST)

    Artificial Sweeteners विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने आर्टिफिशियल स्वीटनर का रिव्यू करने के बाद कहा कि चीनी के विकल्प वजन घटाने में मदद नहीं करते और ...और पढ़ें

    Artificial Sweeteners: हेल्दी नहीं होता आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग, WHO ने दी चेतावनी
    Artificial Sweeteners: हेल्दी नहीं होता आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग, WHO ने दी चेतावनी

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Artificial Sweeteners: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल ही में आर्टिफिशियल स्वीटनर के इस्तेमाल को लेकर चेतावनी जारी की है। आपको बता दें कि आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग वजन को कंट्रोल करने और दूसरी कई बीमारियों से बचने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स में चीनी के विकल्प के तौर पर किया जाता है।

    आर्टिफिशियल स्वीटनर के नुकसान क्या हैं?

    WHO ने एक गाइडलाइन जारी करते हुए कहा कि रिव्यू करने पर देखा गया कि आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग न तो बच्चों और न ही बड़ों में बॉडी फैट को कम करने में कागर नहीं साबित होता है। संगठन ने आगे यह भी कहा कि रिव्यू के नतीजों बताते हैं कि चीनी के इस तरह के विकल्पों का उपयोग टाइप-2 डायबिटीज, कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों और वयस्कों में मौत के जोखिम को बढ़ाता है।

    वजन कंट्रोल करने में नहीं होती मदद

    WHO के पोषण और खाद्य सुरक्षा निदेशक फ्रांसेस्को ब्रांका ने जारी एक बयान में कहा, "चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल आपकी वजन को कंट्रोल करने में मदद नहीं करेगा। लोगों को चीनी का सेवन दूसरी तरह से करना होगा, जैसे ऐसे फलों का सेवन करें जिनमें प्राकृतिक तौर पर चीनी मौजूद होती है। इसके अलावा आप ऐसे फूड्स और ड्रिंक्स को सेवन कर सकते हैं, जिनमें बिल्कुल भी चीनी का उपयोग नहीं होता। आर्टिफिशियल स्वीटनर में किसी भी तरह के पोषक तत्व नहीं होते। लोगों को अपनी डाइट से मीठापन कम करने की कोशिश करनी चाहिए। जितनी जल्दी आप मीठे को कम करेंगे, उतनी ही जल्दी आपकी सेहत बेहतर होगी।"

    इन प्रोडक्ट्स के लिए नहीं है यह चेतावनी

    यह चेतावनी सभी तरह की आर्टिफिशियल स्वीटनर के लिए जारी की गई है, जिनका उपयोग कई प्रोडक्ट्स में चीनी के विकल्प के तौर पर किया जाता है। बाजार में कई प्रोडक्ट्स 'शुगर फ्री' कहकर बेचा जाता है, जिनमें आर्टिफिशियल शुगर का इस्तेमाल किया जाता है।

    खबरें और भी

    WHO ने आगे कहा, "यह सलाह पर्सनल केयर और हाइजीन से जुड़े प्रोडक्ट्स जैसे कि टूथपेस्ट, स्किन केयर क्रीम और दवाइयों के लिए नहीं है।"

    स्वास्थ्य संस्थान ने यह भी कहा कि इस दिशानिर्देश को स्वस्थ आहार बनाए रखने के लिए पहले से मौजूद और आगामी दिशानिर्देशों का एक हिस्से के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। इसका उद्देश्य स्वस्थ खाने की आदतों को बनाना है, आहार की गुणवत्ता में सुधार करना और दुनिया भर में गैर-संचारी बीमारियों के जोखिम को कम करना है।

    Picture Courtesy: Freepik