यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्या आपके भी हाथ बर्फ जैसे ठंडे और पैर रहते हैं गर्म? शरीर देता है ये संकेत; न करें इग्नोर
कई लोगों को कंबल में लिपटे रहने के बावजूद हाथ ठंडे और पैर गर्म महसूस होते हैं। यह विटामिन B12 आयरन या मैग्नीशियम की कमी के कारण हो सकते हैं। कई लोग इन ...और पढ़ें

HighLights
- कई लोगों के हाथ बेवजह ठंडे रहते हैं।
- इसका उल्टा पैरों में देखने को मिलता है।
- पैर पूरी तरह से गर्म हो जाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मी में अब ज्यादातर घरों में एसी चलता है। इस दौरान लोग कंबल ओढ़ कर बैठे रहते हैं। सोते समय भी कंबल ओढ़ना पसंद करते हैं। कई लोगों को कंबल में लिपटे रहने के बावजूद हाथ ठंडा तो पैरों में गर्माहट महसूस होती है। ये समस्या सिर्फ कंबल में रहने के बाद की नहीं है, बल्कि सुबह-शाम, दिन और रात, हर समय महसूस हाेती है। कई लोग इसे नॉर्मल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
वहीं रातों को लोग करवट बदलते रह जाते हैं। मोजे पहनते हैं या हाथों को रगड़ते हैं, इसके बाद भी उन्हें कोई आराम नहीं मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? कहीं ये किसी बीमारी की ओर तो इशारा नहीं है। अगर आप भी इसे मामूली समस्या मानकर इग्नोर कर देते हैं तो हम आपको बता दें कि कभी-कभी इन लक्षणों को दिखाकर हमारा शरीर हमें कुछ संकेत दे रहा होता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि अगर हाथ ठंडे और पैर के पंजों में लगातार गर्माहट महसूस होती है तो इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। दरअसल, शरीर के अलग-अलग हिस्सों में तापमान का असंतुलन होना, किसी छिपी हुई समस्या की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं विस्तार से -
विटामिन की कमी
अगर आपके शरीर में विटामिन B12, आयरन या फिर मैग्नीशियम की कमी है तो आपको ये समस्या हाे सकती है। दरअसल, इनकी कमी से नसों और ब्लड वेसेल्स पर असर पड़ता है। इसका असर हाथों-पैरों की ठंडक, झुनझुनी या जलन के रूप में दिख सकती है। डाइटिंग करने वालाें को ये समस्या इग्नाेर नहीं करनी चाहिए।
खबरें और भी
खराब ब्लड सर्कुलेशन
आपको बता दें जब हमारे शरीर में सही ढंग से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो पाता है तो हाथ तक गर्माहट नहीं पहुंच पाती। इस कारण हाथ ठंडे हो जाते हैं। इसके अलावा Raynaud's Disease की स्थिति में भी हाथों की नसें सिकुड़ जाती हैं। पैरों में गर्माहट की बात करें तो इसके पीछे सूजन या नसों की जलन वजह हो सकती है। ये शरीर के नीचे वाले हिस्से में ब्लड फ्लो ज्यादा होने का संकेत देती है।
यह भी पढ़ें: हर बीमारी के होते हैं अलग डॉक्टर, जानें किस परेशानी में किससे लें सलाह
हॉर्मोनल इंंबैलेंस
शरीर के टेंपरेचर को कंट्रोल करने में हार्मोन का अहम रोल माना जाता है। थायरॉइड हार्मान कम बनने पर हाथ ठंडे रहने लगते हैं। वहीं इसके पीछे मेटाबाॅलिज्म का धीमा होना भी माना जा सकता है। जबकि महिलाओं में मेनोपॉज या उसके आसपास के समय में पैरों में गर्माहट की समस्या हो सकती है।
तनाव और चिंता
अगर आप लगातार तनाव में रहते हैं तो हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। हाथों की नसें सिकुड़ जाती हैं जिससे वो ठंडे हो जाते हैं। वहीं बेचैनी होने पैर भी गर्म हो सकते हैं। अगर लंबे समय तक ये समस्या बनी रहे तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें: आखिर कितना खतरनाक है Cardiac Arrest? जानें बचाव के तरीके
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।