Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cold Drinks का बढ़िया ऑल्टरनेटिव है छाछ, इन वजहों से गर्मियों में बनाएं इसे अपनी रूटीन का हिस्सा

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 11:57 AM (GMT+05:30)

    गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और मौसम में बदलाव के साथ ही अब लोगों की लाइफस्टाइल में भी बदलाव होने लगा है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से लोग अक ...और पढ़ें

    गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह पिएं छाछ
    गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह पिएं छाछ

    HighLights

    1. अप्रैल के साथ ही गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है।
    2. इस मौसम में हेल्दी रहने के लिए शरीर को ठंडक पहुंचाना जरूरी है।
    3. ऐसे में आप छाछ को डाइट शामिल कई समस्याओं से बच सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अप्रैल की शुरुआत के साथ ही गर्मी (Summer Season) का सितम शुरू हो गया है। बढ़ते तापमान ने अभी से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों का हाल बेहाल होने लगा है। ऐसे में इस मौसम खुद को हेल्दी रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना जरूरी है। गर्मियों अक्सर ठंडक पाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स (Cold Drinks) पीना पसंद करते हैं, लेकिन यह ड्रिंक्स आपकी सेहत के लिए जहर से कम नहीं हैं। इसकी वजह से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

    ऐसे में आप गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स की एक बोतल को एक ग्लास छाछ से रिप्लेस कर सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है और बिना किसी मिलावट वाली आपको एनर्जी देने वाली ड्रिंक्स है। आइए जानते हैं गर्मियों में छाछ पीने के कुछ हैरान करने वाले फायदों के बारे में-

    यह भी पढ़ें-  गर्मियों में इन वजहों से पिएं नींबू पानी, हाइड्रेट रहने के साथ ही बेहतर होगी इम्युनिटी

    हाइड्रेट रखे

    दही, नमक और पानी से मिलकर तैयार छाछ शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और तरल पदार्थों के स्तर को संतुलित करती है। इस वजह से इसे गर्मी के दिनों में पीने से आपको खुद को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और जब आप डिहाइड्रेटेड और थके हुए महसूस कर रहे होते हैं, तो एक गिलास छाछ आपको एनर्जी देती है।

    शरीर को ठंडा रखे

    सोडा युक्त कोल्ड ड्रिंक्स आपको कुछ पल के लिए गर्मी से राहत पहुंचाते हैं, लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर छाछ शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाती है। छाछ में मौजूद कूलिंग इफेक्ट शरीर के तापमान को प्रभावी ढंग से कम कर सकते हैं। साथ ही यह मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हॉट फ्लैशस से निपटने में भी मदद करता है।

    खबरें और भी

    कब्ज से राहत दिलाए

    अगर आप कब्ज जैसी पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट छाछ पीने से आपको कब्ज से राहत मिलेगी। यह आपके पेट को बीमारियों से बचाता है और ब्लोटिंग की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।

    गट हेल्थ के लिए गुणकारी

    दही में बेहतरीन प्रोबायोटिक गुण होते हैं और चूंकि छाछ एक दही आधारित पेय है, यह पाचन तंत्र में अच्छे बैक्टीरिया के प्रोडक्ट्शन को बढ़ाने में मदद करता है। एक स्वस्थ पाचन तंत्र आपको सेहतमंद बनाने में मदद करता है।

    वजन घटाने में मददगार

    आमतौर पर वजन कम करने के लिए लोग डेयरी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचते हैं। हालांकि, यह धारणा गलत है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो छाछ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। छाछ में वसा के बिना दूध में मौजूद सभी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। एक ग्लास छाछ पीने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है, जिससे आप ज्यादा खाने के बच रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्षमता से ज्यादा काम करना शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से बना सकता है आपको बीमार

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik