Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों जापानी लोग करते हैं Shinrin-Yoku को इतना पसंद? आइए जानें इससे मिलने वाले फायदों के बारे में

    Updated: Wed, 05 Feb 2025 07:32 AM (IST)

    जापानी लोग अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। वे कुछ ऐसी तकनीकें फॉलो करते हैं जो उन्हें हेल्दी रहने में काफी मदद करते हैं। इन्हीं ...और पढ़ें

    क्या होती है शिनरिन-योकू तकनीक? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्या होती है शिनरिन-योकू तकनीक? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. शिनरिन-योकू का मतलब होता है Forest Bathing।
    2. इस तकनीक में प्रकृति में कुछ समय बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के बिताया जाता है।
    3. शिनरिन-योकू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Shinrin-Yoku Benefits: जापानी संस्कृति और तकनीक ने दुनिया भर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी काम करने की शैली, जीवनशैली और तकनीकी इनोवेशन्स ने कई क्षेत्रों में क्रांति ला दी है। इन्हीं में से एक है शिनरिन-योकू तकनीक (Shinrin-Yoku Technique)।

    शिनरिन-योकू या फॉरेस्ट बाथिंग (Japanese Forest Bathing) एक अनूठी और असरदार विधि है। यह तकनीक मुख्य रूप से प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने और उसके पॉजिटिव प्रभावों को बढ़ावा देने पर फोकस करती है। आइए, इस तकनीक को विस्तार से समझते हैं और इसके फायदों के बारे में जानते हैं।

    शिनरिन-योकू तकनीक क्या है? ( What is Shinrin-Yoku?)

    शिनरिन-योकू (Shinrin-Yoku) का शाब्दिक अर्थ है "वन स्नान" या "Forest Bathing"। यह एक जापानी कॉन्सेप्ट है, जिसमें व्यक्ति प्रकृति के बीच समय बिताता है और अपने मन और शरीर को शांत करता है। यह तकनीक 1980 के दशक में जापान में विकसित की गई थी और तब से यह दुनिया भर में लोकप्रिय हो गई है। शिनरिन-योकू का मुख्य उद्देश्य तनाव को कम करना, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाना है।

    शिनरिन-योकू कैसे करें?

    शिनरिन-योकू करना बहुत आसान है। इसमें आपको बस प्रकृति के बीच समय बिताना है। आप जंगल, पार्क, या किसी हरी-भरी जगह पर जा सकते हैं। वहां शांति से बैठें, प्रकृति की आवाज सुनें, पेड़ों को छुएं और ताजी हवा में सांस लें। इस दौरान मोबाइल फोन और अन्य डिस्ट्रैक्शन से दूर रहें।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Vitamin-D की कमी पूरी करने के लिए कितनी देर तक धूप में बैठना है सही? यहां जान लीजिए इस सवाल का सही जवाब

    शिनरिन-योकू तकनीक के फायदे

    तनाव कम करने में मददगार

    मॉडर्न लाइफस्टाइल में तनाव एक आम समस्या बन गई है। शिनरिन-योकू तकनीक तनाव को कम करने में बहुत असरदार है। प्रकृति के बीच समय बिताने से कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) का स्तर कम होता है, जिससे मन शांत होता है और तनाव कम होता है।

    मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

    यह तकनीक मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। प्रकृति के बीच रहने से एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं में कमी आती है। यह मन को शांत करता है और पॉजिटिव एनर्जी देता है।

    इम्युनिटी बढ़ाना

    शिनरिन-योकू तकनीक शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। तनाव कम होने की वजह से कोर्टिसिल हार्मोन का स्तर कम होता है, जिससे शरीर में सूजन कम होती है। इससे इम्युनिटी बढ़ाने में काफी मदद मिलती है। 

    ब्लड प्रेशर और दिल के स्वास्थ्य में सुधार

    प्रकृति के बीच समय बिताने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और दिल के स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह तकनीक हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में भी मददगार है।

    एनर्जी लेवल बढ़ाना

    शहरी जीवन में थकान और एनर्जी की कमी एक आम समस्या है। शिनरिन-योकू तकनीक शरीर की एनर्जी को बढ़ाने में मदद करती है। प्रकृति के बीच समय बिताने से मन और शरीर दोनों तरोताजा हो जाते हैं।

    क्रिएटिविटी और फोकस बढ़ाना

    प्रकृति के बीच समय बिताने से दिमाग की काम करने की क्षमता बढ़ती है। यह क्रिएटिविटी और फोकस को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे काम करने की क्षमता में सुधार होता है।

    नींद की गुणवत्ता में सुधार

    शिनरिन-योकू तकनीक नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में भी मदद करती है। प्रकृति के बीच समय बिताने से मन शांत होता है, जिससे अच्छी नींद आती है।

    यह भी पढ़ें: अच्छी सेहत का राज है Japanese Secret Water, वेट लॉस से लेकर ग्लोइंग स्किन तक मिलते हैं कई फायदे


    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।