Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ramadan 2025: रमजान में खजूर खाकर ही क्यों खोला जाता है रोजा, हैरान कर देंगे सेहत से जुड़े 7 कारण

    Updated: Sun, 02 Mar 2025 03:32 PM (IST)

    रमजान (Ramadan 2025) का पाक महीना 2 फरवरी से शुरु हो चुका है। इस्लाम धर्म में इस महीने का बेहद खास महत्व होता है। इस महीने में रोजे रखे जाते हैं जिसे ...और पढ़ें

    Ramadan 2025: इफ्तार में खजूर खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद (Picture Courtesy: Freepik)
    Ramadan 2025: इफ्तार में खजूर खाना सेहत के लिए होता है फायदेमंद (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. रमजान में रोजे की शुरुआत सुबह सेहरी से और शाम को इफ्तार से खत्म की जाती है।
    2. इस्लाम धर्म के लिए यह महीना बेहद पाक होता है।
    3. रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खजूर खाए जाते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रमजान (Ramadan 2025) के पाक महीने की शुरुआत 2 फरवरी से हो चुकी है। इस्लाम धर्म के लिए यह महीना बेहद खास होता है। कई लोग इस महीने में रोजा रखते हैं। रोजेदार सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं और इफ्तार के समय रोजा खोलते हैं।

    इफ्तार की शुरुआत अक्सर खजूर से की जाती है (why are dates eaten in Iftar)। यह परंपरा न केवल धार्मिक महत्व रखती है, बल्कि इसके पीछे कई स्वास्थ्य से जुड़े कारण भी हैं। आइए जानते हैं कि रोजा खोलने के लिए सबसे पहले खजूर क्यों खाया जाता है (Iftar Mein Khajoor Kyu Khate Hain) और इसके क्या स्वास्थ्य लाभ (benefits of dates in ramzan) हैं।

    क्यों रोजा खोलने के लिए खजूर खाते हैं?

    रोजे के दौरान शरीर लंबे समय तक बिना खाने और पानी के रहता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है। खजूर नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज और ग्लूकोज) का एक बेहतरीन सोर्स है, जो शरीर को तुरंत एनर्दी देता है।

    यह शरीर के ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस करने में मदद करता है और थकान को दूर करता है। इसके अलावा, खजूर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को एक्टिव करता है और भूख को कंट्रोल करता है, जिससे इफ्तार के समय खाना खाने से बचा जा सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: एक महीने तक रोज 5 खजूर खाने से मिलेंगे 10 कमाल के फायदे, हड्डियों में भर जाएगी फौलाद सी ताकत

    खजूर खाने के फायदे

    • एनर्जी का सोर्स- खजूर में नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देती है। यह रोजेदारों के लिए खासतौर से फायदेमंद है, क्योंकि लंबे समय तक भूखे रहने के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है।
    • पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद- खजूर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है और पेट की समस्याओं से बचाता है।
    • विटामिन और मिनरल्स से भरपूर- खजूर में पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, मैंगनीज और विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर को बेहतर तरीके से फंक्शन करने में मदद करते हैं।
    • दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक- खजूर में मौजूद पोटैशियम दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
    • एंटीऑक्सीडेंट- खजूर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है।
    • हड्डियों के लिए फायदेमंद- खजूर में कैल्शियम और फॉस्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाव करता है।
    • तनाव कम करने में मददगार- खजूर में मौजूद मैग्नीशियम स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है। यह दिमाग के लिए भी फायदेमंद है।

    यह भी पढ़ें: सोने से पहले दूध में खजूर मिलाकर पीने से मिलेंगे 8 फायदे, सभी पूछने लगेंगे सेहत का राज

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।