Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ऐसे ही नहीं 'द‍िमाग का दोस्‍त' बन गया अखरोट, एक बार जान ल‍िए फायदे ताे आज ही कर लेंगे डाइट में शाम‍िल

    Updated: Sat, 31 May 2025 08:38 AM (IST)

    अखरोट को दिमाग का दोस्त कहा जाता है। क्योंकि इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो द‍िमागी सेहत के ल‍िए लाभकारी माना जाता है। इसमें कैल्शियम सेलेनियम आयर ...और पढ़ें

    अखरोट खाने से सेहत को कई फायदे मि‍लते हैं। (Image Credit- Freepik)
    अखरोट खाने से सेहत को कई फायदे मि‍लते हैं। (Image Credit- Freepik)

    HighLights

    1. अखरोट में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. अखरोट में हेल्दी फैट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
    3. इसे खाने का सही तरीका सभी को मालूम होना चाह‍िए।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। सेहतमंद रहने के ल‍िए लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। ये आपके शरीर में जरूरी पोषक‍ तत्‍वों की कमी को पूरा करते हैं। आमतौर पर काजू बादाम खाना पसंद करते हैं, लेक‍िन अखरोट भी क‍िसी मामले में पीछे नहीं है। अखरोट को ब्रेन का दोस्‍त कहते हैं। ये एक स्वादिष्ट और पौष्टिक ड्राई फ्रूट है। अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एस‍िड द‍िमाग के ल‍िए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

    इसके अलावा अखरोट में कैल्शियम, सेलेनियम, आयरन, कॉपर, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व माैजूद हाेते हैं जिनका हमारे बॉडी में होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी वि‍षय पर है। हम आपको बताएंगे क‍ि अखरोट को ब्रेन का दोस्‍त क्‍यों कहा जाता है। साथ ही ये भी जानेंगे क‍ि इसका सेवन करने से हमें और कौन-कौन से फायदे म‍िलते हैं। गर्मियों में इसे खाने का सही तरीका कौन सा है। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से-

    क्‍यों क‍हते हैं ब्रेन का दोस्‍त?

    आपको बता दें क‍ि अखरोट में Omega-3 Fatty Acid पाया जाता है। इसे द‍िमाग के ल‍िए बेहद अच्‍छा माना जाता है। इसे खाने से याददाश्‍त तेज होती है। साथ ही ये सोचने-समझने की शक्‍त‍ि को बढ़ाता है। इसमें ऐसे कई ऑक्‍सीडेंट्स होते हैं जो द‍िमाग को डैमेज होने से बचाते हैं। इसके अलावा ये द‍िमागी ब‍ीमारी के खतरे को भी कम करता है। अगर आप तनाव में रहते हैं तो अखरोट का सेवन जरूर करें क्‍योंक‍ि ये स्‍ट्रेस को कम करता है। कुल म‍िलाकर ये द‍िमाग के ल‍िए सुपरफूड से कम नहीं है।

    यह भी पढ़ें: गर्मी में भी अखरोट? जरूर! बस जान लें खाने का सही तरीका, म‍िलेंगे इतने फायदे क‍ि हैरान रह जाएंगे आप

    सेहत को म‍िलते हैं और भी फायदे

    • अखरोट खाने से हड्डियाें को मजूबती म‍िलती है। अखरोट में कैल्शियम की अच्‍छी मात्रा पाई जाती है। जो हड्ड‍ियों के ल‍िए लाभकारी है।
    • अखरोट आपके द‍िल का भी ख्‍याल रखता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। ऐसे में इसे खाने से द‍िल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।
    • अखरोट खाने से वजन भी कम होता है। इसमें पाया जाने वाला हाई फाइबर और प्रोटीन आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आप ओवरईट‍िंग से बच सकते हैं।
    • अखरोट में मौजूद फैटी एसिड स्किन के ल‍िए भी गुणकारी होता है। ये हमारी त्‍वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है। ये बालों के ल‍िए भी फायदेमंद है।
    • अखरोट खाने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है। डायब‍िटीज के मरीजों को जरूर इसका सेवन करना चाह‍िए।

    गर्मियों में खाने का सही तरीका

    रात को चार से पांच अखरोट को पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट भीगे हुए अखरोट खाएं। आप भीगे हुए अखरोट को अपनी पसंदीदा स्मूदी या ओट्स में भी मिला सकते हैं। इसे खाने से आपको ढेरों फायदे म‍िलेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: रातभर पानी में भिगोए अखरोट खाने से मिलेंगे 8 कमाल के फायदे, दिल और दिमाग दोनों रहेंगे हेल्दी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।