Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्यों पुरुषों की तुलना में महिलाओं के लिए Weight Loss करना हो सकता है मुश्किल?

    Updated: Mon, 27 Jan 2025 12:35 PM (GMT+05:30)

    क्या आप जानते हैं कि वजन कम करना महिलाओं (Weight Loss for Women) के लिए ज्यादा मुश्किल हो सकता है। इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जो उनके लिए ...और पढ़ें

    महिलाओं के लिए वजन कम करने में रोड़ा बनती हैं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)
    महिलाओं के लिए वजन कम करने में रोड़ा बनती हैं ये चीजें (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. महिलाओं के लिए वजन कम करना काफी मु्श्किल हो सकता है।
    2. उनके शरीर में होने वाले बदलाव इसके लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।
    3. कुछ सोशल फैक्टर भी महिलाओं के लिए वेट लॉस मुश्किल बना देते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Weight Loss for Women: वजन कम करना हर किसी के लिए भी आसान नहीं होता। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है और खुद को अनुशासन में रखना पड़ता है। हालांकि, पुरुषों की तुलना में महिलाओं को वजन कम करने (Women vs Men Weight Loss) में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसा क्यों होता है?

    इसके पीछे सामाजिक और वैज्ञानिक कई कारण (Female Weight Loss Factors) जिम्मेदार हो सकते हैं। इस आर्टिकल में हम इन्हीं वजहों के बारे में जानने वाले हैं कि क्यों महिलाओं को वजन कम करने में ज्यादा परेशानी होती है।

    शारीरिक कारण

    • हार्मोन- महिलाओं में हार्मोन बैलेंस पुरुषों की तुलना में ज्यादा कॉम्प्लेक्स होता है। मेंसुरल साइकिल, प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज जैसे हार्मोनल बदलाव शरीर में फैट डिस्ट्रिब्यूशन को प्रभावित करते हैं और वजन कम करने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।
    • मेटाबॉलिज्म- महिलाओं का मेटाबॉलिज्म पुरुषों की तुलना में धीमा होता है। इसका मतलब है कि महिलाएं पुरुषों की तुलना में कम कैलोरी बर्न करती हैं, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो जाता है।
    • शरीर में फैट डिस्ट्रिब्यूशन- महिलाओं का शरीर फैट को पेट के बजाय जांघों, नितंबों और हिप्स में जमा करता है। यह फैट हार्मोनल बदलावों के कारण होता है और इसे कम करना ज्यादा मुश्किल होता है।
    • मांसपेशियों की मात्रा- पुरुषों की तुलना में महिलाओं में मांसपेशियों की मात्रा कम होती है। मांसपेशियां कैलोरी बर्न करने में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए कम मांसपेशियों का मतलब कम कैलोरी बर्न होना है।

    यह भी पढ़ें: दो महीने रोज सुबह खाली पेट पिएं 6 Healthy Shots, Weight Loss हो जाएगा आसान

    सामाजिक और मनोवैज्ञानिक कारण

    • समाज का दबाव- महिलाओं पर पतले होने का बहुत दबाव होता है। मीडिया और विज्ञापन महिलाओं को एक आइडियल बॉडी इमेज दिखाते हैं, जिससे महिलाएं अपने शरीर के बारे में असुरक्षित महसूस करती हैं और अनहेल्दी तरीकों से वजन कम करने की कोशिश करती हैं।
    • इमोशनल खाने की आदत- कई महिलाएं तनाव, उदासी या अन्य भावनाओं से निपटने के लिए खाना खाती हैं। यह इमोशनल ईटिंग की आदत वजन बढ़ने का एक अहम कारण है।
    • पूरी नींद न लेना- नींद की कमी मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकती है और भूख बढ़ा सकती है, जिससे वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। घर और बाहर के काम के चक्कर में अक्सर महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती है।
    • तनाव- लगातार तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा सकता है, जो वजन बढ़ाने और पेट की चर्बी बढ़ाने से जुड़ा हुआ है।

    वजन कम करने के लिए टिप्स

    • हेल्दी डाइट- फलों, सब्जियों, साबुत अनाज और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें।
    • नियमित एक्सरसाइज- कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों ही प्रकार की एक्सरसाइज करें।
    • पूरी नींद- रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें।
    • स्ट्रेस मैनेजमेंट- योग, मेडिटेसन या अन्य तनाव कम करने वाली एक्टिविटीज की प्रैक्टिस करें।
    • प्रोफेश्नल मदद लें- यदि आप खुद वजन कम करने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं, तो एक डाइटिशियन या फिटनेस ट्रेनर से संपर्क करें।

    यह भी पढ़ें: डाइट से आज ही कर दें इन 10 चीजों को बाहर, नहीं तो पसीना बहाने के बाद भी नहीं कम होगा वजन

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी