Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Heart के लिए बेहद जरूरी है ओमेगा थ्री फैटी एसिड, डाइट में शामिल करने से मिलेंगे और भी कई फायदे

    Updated: Wed, 25 Sep 2024 08:45 AM (IST)

    सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना जरूरी है। ये सभी पोषक तत्व हमें हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। omega 3 fatty acid इन्हीं तत्वों ...और पढ़ें

    ओमेगा थ्री फैटी एसिड के फायदे (Picture Credit- Freepik)
    ओमेगा थ्री फैटी एसिड के फायदे (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. हेल्दी रहने के लिए शरीर में सभी विटामिन का होना जरूरी है।
    2. ओमेगा थ्री फैटी एसिड इन्हीं में से एक है, हेल्दी हार्ट के लिए जरूरी है।
    3. इसे डाइट में शामिल करने से कई फायदे होते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ओमेगा थ्री फैटी एसिड ऐसे जरूरी न्यूट्रिएंट में से एक हैं, जो शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है। मुख्य रूप से ये हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका सेवन रोज अपनी डाइट में जरूर शामिल करें, जिससे इसके ढेरों फायदे उठाए जा सकें। आइए जानते हैं कैसे ओमेगा थ्री फैटी एसिड है सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण-

    हार्ट हेल्थ

    ओमेगा थ्री, खास तौर पर EPA और DHA जो कि मैकेरल और सेल्मन जैसी फैटी फिश में पाया जाता है, ये सभी हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। ये ट्राइग्लिसराइड के लेवल को कम करते हैं, शरीर में इंफ्लेमेशन होने से रोकते हैं और ब्लड प्रेशर संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं।

    यह भी पढ़ें-  थकान और कमजोरी से पाना है छुटकारा, तो रोज सुबह एक गिलास पिएं आंवले और चुकंदर का जूस

    ब्रेन फंक्शन

    DHA एक प्रकार का ओमेगा थ्री है जो कि ब्रेन टिश्यू का बेहद अहम हिस्सा है। ओमेगा थ्री के सेवन से कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार होता है, मेमोरी शार्प होती है और उम्र के साथ कॉग्निटिव डिक्लाइन कम होता है।

    ज्वाइंट हेल्थ

    ओमेगा थ्री के एंटी इंफ्लेमेटरी गुण ज्वाइंट हेल्थ को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। आर्थराइटिस जैसी स्थिति में ये ज्वाइंट के मूवमेंट और फ्लेक्सिबिलिटी में मदद करते हैं और दर्द से राहत देते हैं।

    मूड और मेंटल हेल्थ

    कुछ शोध के अनुसार ओमेगा थ्री फैटी एसिड के सेवन से मूड डिसऑर्डर जैसे एंग्जायटी, डिप्रेशन दूर होते हैं। ये न्यूरोट्रांसमीटर के फंक्शन में मदद करते हैं और मूड बैलेंस करते हैं।

    आई हेल्थ

    DHA आंखों की रेटीना में भी पाया जाता है। ओमेगा थ्री का सेवन करने से आई साइट अच्छी होती है और उम्र संबंधित मैक्यूलर डिजनरेशन कम होता है।

    स्किन हेल्थ

    ओमेगा थ्री मॉइश्चर रिटेंशन करता है, इंफ्लेमेशन कम करता है और एक्जिमा और सोरियासिस जैसी स्किन संबंधित बीमारियों में लाभ पहुंचाता है। इस तरह स्किन के अच्छे हेल्थ के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड बेहद जरूरी है।

    प्रेग्नेंसी

    प्रेग्नेंसी के दौरान फीटल के ब्रेन और आई डेवलपमेंट के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यही कारण है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को अक्सर ओमेगा थ्री के सप्लीमेंट भी दिए जाते हैं।

    यह भी पढ़ें-  सिर्फ प्यास लगना ही नहीं, डिहाइड्रेशन होने पर नजर आते हैं और भी कई संकेत, देखते ही हो जाएं अलर्ट

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    खबरें और भी