Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Red Chilli Side Effects: अगर आप भी हैं मसालेदार खाने के शौकीन, तो जान लें लाल मिर्च पाउडर खाने के गंभीर नुकसान

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 02 Aug 2023 12:42 PM (IST)

    Red Chilli Side Effects अक्सर लोग मसालेदार खाना पसंद करते हैं। स्पाइसी फूड में इस्तेमाल किया गया लाल मिर्च पाउडर खाने का स्वाद तो बढ़ाता है लेकिन यह स ...और पढ़ें

    Red Chilli Side Effects: क्या खाने में आप भी करते हैं ज्यादा लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल
    Red Chilli Side Effects: क्या खाने में आप भी करते हैं ज्यादा लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल

    HighLights

    1. जरूरत से ज्यादा लाल मिर्च पाउडर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
    2. मसालेदार खाने से पेट में ज्यादा एसिड बनने लगता है, जो कई बीमारियों की वजह बनता है।
    3. गर्भावस्था के दौरान लाल मिर्च खाना गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Red Chilli Powder Side Effects: लाल मिर्च पाउडर खाने में कलर लाने के साथ स्वाद को बढ़ा देता है। लोग चटखारे लेकर स्पाइसी फूड का आनंद लेते हैं। हालांकि आप कम मात्रा में कभी कभार तीखा मसालेदार खाने को एंजॉय कर सकते हैं, लेकिन जरूरत से ज्यादा लाल मिर्च पाउडर सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। जी हां, खाने को तीखा बनाने वाली लाल मिर्च का अधिक मात्रा में सेवन करने से सीने में जलन या पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। मसालेदार खाने से पेट में ज्यादा एसिड बनने लगता है। यह कई बीमारियों की वजह बनता है। तो आइए जानते हैं, लाल मिर्च पाउडर हमारे शरीर के कैसे नुकसानदायक है।

    सीने में जलन की समस्या

    अगर आप खाने में अधिक मात्रा में लाल मिर्च शामिल करते हैं, तो इससे सीने में जलन की समस्या होती है। जिससे पेट में अल्सर भी होता है। इसलिए बेहतर होगा कि खाने में आप लाल मिर्च कम कर दें। इसका तीखापन कम करने के लिए दही और खट्टी क्रीम जरूर डालें।

    दस्त

    ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च पाउडर खा रहे हैं तो पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। मसालेदार भोजन पोषक तत्वों को नष्ट कर सकता है और इससे कई पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। जिससे आप दस्त से परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा मतली की समस्या भी हो सकती है।

    अस्थमा के मरीजों के लिए हानिकारक

    अधिक लाल मिर्च खाने से अस्थमा अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक हैं।

    गर्भवती महिलाओं के लिए नुकसानदायक

    गर्भावस्था के दौरान लाल मिर्च खाना गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। अधिक लाल मिर्च खाने से शिशु में सांस संबंधी रोग भी हो सकते हैं। अगर आप गर्भवती हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में लाल मिर्च खाने से बचना चाहिए।

    खबरें और भी

    होठों में जलन की समस्या

    लाल मिर्च आपके होंठो को बुरी तरह प्रभावित करता है। इतना ही नहीं अगर आपने मिर्च छूने के बाद गलती से अपनी आंखों को छू लिया है, तो आपको पता चल जाएगा कि यह कितनी बुरी तरह परेशान कर सकता है। इसलिए, गर्म और मसालेदार भोजन खाने से पहले या बाद में अपने होठों पर लिप बाम जरूर लगाएं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik