Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Warm Salt Water Benefits: बेहतर पाचन से लेकर ग्लोइंग स्किन तक, जानें पानी में नमक मिलाकर पीने के अद्भुत फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 03:23 PM (IST)

    Warm Salt Water Benefits शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे शरीर की गंदगी भी आसानी से बाहर ...और पढ़ें

    Warm Salt Water Benefits: पानी में नमक मिलाकर पीने के क्या हैं फायदे
    Warm Salt Water Benefits: पानी में नमक मिलाकर पीने के क्या हैं फायदे

    HighLights

    1. गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
    2. यह ड्रिंक कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है।
    3. इस पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Warm Salt Water Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम न जाने कितने उपाय अपनाते हैं। शरीर के टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है। जिससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं।

    रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से कई समस्याएं दूर होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर इसमें एक चुटकी नमक मिलाकर पिया जाए, तो यह कई बीमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, गर्म पानी में नमक मिलाकर पीने के फायदे।

    शरीर को हाइड्रेटेड रखता है

    गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। इस पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्निीशियम जैसे पोषक तत्व पाए मिल जाते हैं। जो शरीर में सही इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या है, उनके लिए नमक का पानी काफी प्रभावी हो सकता है। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। अगर आप नियमित रूप से पानी में नमक मिलाकर पीते हैं, तो इससे मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: स्ट्रोक के खतरे को करना है कम, तो आज ही इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

    अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो नमक का पानी दवा के रूप में काम करता है। इसे लगातार पीने से मल त्यागने की क्रिया आसान होती है, जिससे आपका पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यह पेट के पीएच स्तर को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है।

    शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है

    गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं, जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसके अलावा नमक का पानी किडनी और लिवर को भी स्वस्थ रखता है। शरीर को कई बीमारियों से बचाने के लिए रोजाना नमक का पानी पी सकते हैं।

    स्किन के लिए गुणकारी

    स्किन के लिए भी यह पानी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नमक वाला पानी पीने से आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं भी बच सकते हैं। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसे पीने से मुंहासे, सोरायसिस और एक्जिमा के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है। 

    यह भी पढ़ें: सुबह की ताजी हवा में टहलने से दूर होती हैं कई गंभीर बीमारियां, आप भी अपनाएं यह हेल्दी आदत

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik