Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खाने के तुरंत बाद क्यों पानी नहीं पीना चाहिए? यहां जानें इसका सही समय

    Updated: Tue, 27 May 2025 10:04 AM (IST)

    घर के बड़े-बूढ़े अक्सर सलाह देते हैं कि खाने के बाद पानी (Water After Meal) नहीं पीना चाहिए। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? खाने के ...और पढ़ें

    क्या आप खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी? (Picture Courtesy: Freepik)
    क्या आप खाना खाने के तुरंत बाद पीते हैं पानी? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. खाने के बाद पानी पीने से सेहत को नुकसान होता है
    2. इससे पाचन को नुकसान होता है
    3. खाना खाने के बाद पानी पीने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स डायल्यूट हो जाते हैं

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं (Meals After Water)? अगर हां, तो आपको अपने दादा-दादी की बात याद करनी चाहिए कि खाना खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए। लेकिन ऐसा क्यों कहा जाता है? अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो इससे क्या हो सकता है (Side Effects of Drinking Water after Meal)? पानी पीने का सही समय क्या है (Best time to Drink Water)? इन्हीं सवालों का जवाब हम इस आर्टिकल में जानेंगे। आइए जानें।

    पाचन क्रिया पर बुरा असर

    जब हम खाना खाते हैं, तो हमारे पेट में कुछ डाइजेस्टिव एंजाइम्स सीक्रिट होते हैं, जो खाने को ब्रेक डाउन करके पाचन आसान बनाते हैं। ये एंजाइम्स खाने से पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन के लिए भी जरूरी हैं। लेकिन जब हम खाने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो ये एंजाइम्स डायल्यूट यानी पतले हो जाते हैं। इसके कारण ये उतनी बेहतर तरीके से काम नहीं कर पाते और खाना पचाने में ज्यादा समय लगता है।

    यह भी पढ़ें: 2 जून तक डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 चीजें, आग उगलती गर्मी में भी रहेंगे हेल्दी

    पोषक तत्वों का अब्जॉर्प्शन कम होना

    डाइजेस्टिव एंजाइम्स डायल्यूट होने की वजह से खाने से पोषक तत्वों का अब्जॉर्प्शन भी कम हो जाता है। इस वजह से शरीर को ठीक से पोषण नहीं मिल पाता है। इसलिए खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से शरीर को पूरा पोषण मिलने में रुकावट हो सकती है।

    एसिडिटी और सीने में जलन

    डाइजेस्टिव एंजाइम्स डायल्यूट होने के कारण खाना सही तरीके से पच नहीं पाता है और पेट में एसिडिटी बढ़ती है। इससे एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और खट्टी डकारें जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

    आयुर्वेद के अनुसार क्या कहता है?

    आयुर्वेद में भी खाना खाने के बाद पानी पीने को नुकसानदेह बताया गया है। खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जठराग्नि कम हो जाती है। इसके कारण खाना बनाने में दिक्कत होती है। इसलिए खाने के तुरंक बाद पानी नहीं पीना चाहिए।

    खबरें और भी

    पानी पीने का सही समय क्या है?

    खाना खाने से 30 मिनट पहले या खाने के कम से कम 45 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से खाना आसानी से पचता है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं। हालांकि, अगर खाना खाते वक्त गले में निवाला अटक जाए, तो आप थोड़ा पानी पी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: क्यों पेट से आती है गुड़-गुड़ की आवाज? सिर्फ भूख है कारण या और भी कुछ हो सकती है वजह

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।