Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आपका 'हेल्दी मॉर्निंग रूटीन' ही तो नहीं है एसिडिटी और गैस की वजह? पढ़ें फल खाने का सही समय और तरीका

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 11:48 AM (IST)

    क्या आप जानते हैं सुबह खाली पेट फल खाने की आदत को आप जितना हेल्दी समझते हैं, उतना है नहीं? जी हां, सुबह खाली पेट फल खाने से आपको कुछ नुकसान (Fruits on ...और पढ़ें

    आप भी खाली पेट फ्रूट्स खाना समझते हैं हेल्दी? (Picture Courtesy: Freepik)

    आप भी खाली पेट फ्रूट्स खाना समझते हैं हेल्दी? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. फल विटामिन, मिनरल और फाइबर का बेहतरीन सोर्स हैं

    2. इन्हें सुबह खाली पेट खाना नुकसान पहुंचा सकता है

    3. फलों को ब्रेकफास्ट में दूसरी चीजों के साथ शामिल करना ज्यादा फायदेमंद होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिन की शुरुआत हेल्दी खाने से करने के लिए कई लोग सुबह खाली पेट फल खा लेते हैं (Fruits on Empty Stomach)। फल होते तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इन्हें गलत समय पर खाना नुकसान पहुंचा सकता है। 

    इसलिए खाली पेट फल खाने से सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियां (Side Effects of Eating Fruits on Empty Stomach) हो सकती हैं। आइए जानें कि क्यों सुबह खाली पेट फल खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 

    सुबह खाली पेट फल खाने के नुकसान

    • एसिडिटी की समस्या- संतरा, अंगूर, अनानास जैसे खट्टे फलों में सिट्रिक एसिड होता है। खाली पेट इन्हें खाने से पेट में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे एसिडिटी, सीने में जलन या गैस्ट्रिक समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से ही एसिडिटी या अल्सर की शिकायत है, उनके लिए यह और भी हानिकारक हो सकता है।
    • ब्लड शुगर स्पाइक- केला, चीकू जैसे फलों में नेचुरल शुगर (फ्रुक्टोज) की मात्रा ज्यादा होती है। खाली पेट इन्हें खाने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जो डायबिटीज के मरीजों या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। इसके बाद शुगर लेवल तेजी से गिर भी सकता है, जिससे थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
    • पाचन संबंधी दिक्कत- कुछ लोगों को फलों में मौजूद फाइबर खाली पेट सूट नहीं करता, जिससे पेट फूलना, गैस या ऐंठन की शिकायत हो सकती है। खासतौर से सेब, नाशपाती जैसे फलों में इनसॉल्यूबल फाइबर ज्यादा होता है, जो सेंसिटिव पेट में तकलीफ दे सकता है।
    • आयुर्वेदिक दृष्टिकोण- आयुर्वेद के अनुसार, सुबह खाली पेट ठंडे या खट्टे फल खाने से शरीर में "कफ" और "वात" दोष बिगड़ सकते हैं, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। आयुर्वेद सुबह हल्का गुनगुना पानी पीकर, फिर कुछ देर बाद फल लेने की सलाह देता है।
    Fruits on Empty Stomach (1)
     
    (Picture Courtesy: Freepik)

    सही तरीका क्या है?

    • फलों को सुबह नाश्ते में दूसरी चीजों, जैसे- मुट्ठी भर नट्स, दही या ओट्स के साथ खाने से उनके शुगर का अब्जॉर्प्शन धीमा हो जाता है और पेट में एसिडिट इफेक्ट कम होता है। 
    • अगर खाली पेट फल खाना ही चाहते हैं, तो पपीता, तरबूज, आड़ू जैसे कम एसिडिक फ्रूट्स को चुनें और एक बार में ज्यादा मात्रा न खाएं।
    • फलों का जूस पीने के बजाय उन्हें चबा-चबाकर खाएं, ताकि फाइबर के फायदे मिले और शुगर धीरे-धीरे ब्लड में मिले।
    • सुबह उठकर सबसे पहले एक-दो गिलास पानी पीना फायदेमंद रहता है, उसके कुछ समय बाद फल ले सकते हैं।
    • सेंसिटिव पेट, एसिडिटी या डायबिटीज जैसी कंडीशन में सावधानी ज्यादा जरूरी है। 

     
    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।