यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सर्दियों में खुद को फिट और एक्टिव बनाए रखने के लिए करें ये बेहद आसान एक्सरसाइज
सर्दियों में फिट और एक्टिव रहना जरूरी है जिससे ठंड से होने वाले आलस और जकड़न को दूर रखा जा सके। इसके लिए जंपिंग जैक्स स्क्वाट्स पुश-अप्स और प्लैंक जैस ...और पढ़ें

HighLights
- सर्दियों में अक्सर आलस की वजह से हमारा एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता।
- ज्यादा ठंड होने की वजह से बाहर जाना भी मुश्किल होता है।
- सर्दी के मौसम में खुद को एक्टिव रखने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइज घर पर की जा सकती हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Winter Exercises: सर्दियों में ठंड के कारण शरीर में जकड़न और आलस आना आम बात है। यही वजह है कि इस दौरान फिट और एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज न केवल शरीर को गर्म रखने में मदद करती है, बल्कि इम्युनिटी को भी मजबूत बनाती है, जिससे आप सर्दी-खांसी जैसे इन्फेक्शन से बचे रह सकते हैं। यहां कुछ ऐसी एक्सरसाइज दी गई हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर कर सकते हैं और खुद को गर्म बनाए रख सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
जंपिंग जैक्स
जंपिंग जैक्स एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो शरीर को तुरंत गर्म करती है। इसे 2-3 मिनट के लिए करें। यह मसल्स टोनिंग का काम करता है और इन्हें एक्टिव भी बनाता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है, और कैलोरी बर्न करने में मददगार है।
स्क्वाट्स
स्क्वाट्स आपकी जांघों, हिप्स और ग्लूट्स की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे रोजाना 12-15 बार दोहराएं। यह लोअर बॉडी को टोन करने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें: शरीर की अकड़न दूर करने और Flexibility बढ़ाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 योगासन
पुश-अप्स
पुश-अप्स ऊपरी शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। यह चेस्ट, आर्म्स और कंधों को मजबूत बनाता है और शरीर में गर्मी लाता है। शुरुआत में 8-10 पुश-अप्स करें और धीरे-धीरे संख्या बढ़ाएं।
प्लैंक होल्ड
प्लैंक एक्सरसाइज कोर मसल्स को मजबूत बनाता है और शरीर का बैलेंस सुधारता है। इसे 30 सेकंड से शुरू करें और धीरे-धीरे 1 मिनट तक बढ़ाएं। शरीर को फिट रखने के साथ-साथ, सर्दियों में शरीर में गर्मी भी देता है। ये पेट की चर्बी कम करने में भी मददगार है।
सीढ़ियां चढ़ना
घर की सीढ़ियां चढ़ना-उतरना एक शानदार कार्डियो वर्कआउट है। यह पैरों को टोन करता है और हार्ट रेट बढ़ाता है। इसे 5-7 मिनट तक करें।
सूर्य नमस्कार
योग के इस अभ्यास में 12 स्टेप्स होते हैं, जो पूरे शरीर को स्ट्रेच और मजबूत बनाते हैं। रोजाना 5-10 राउंड सूर्य नमस्कार करने से शरीर फ्लेक्सिबल रहता है और मानसिक शांति मिलती है।
लेग लिफ्ट्स
लेग लिफ्ट्स पैरों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसे दोनों पैरों के लिए 10-12 बार करें। यह लोअर बैक और कोर को भी टोन करता है।
जॉगिंग ऑन द स्पॉट
अगर बाहर जाना संभव न हो, तो घर पर ही स्पॉट पर जॉगिंग करें, इसे स्टेशनरी जॉगिंग कहते हैं। इसे 2-3 मिनट तक करें। ये हार्ट रेट बढ़ाता है।
सर्दियों में आलस को मात देना मुश्किल हो सकता है, लेकिन ये आसान एक्सरसाइज आपको फिट और एक्टिव बनाए रखेंगी।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में सुबह उठते ही करते हैं Exercise तो संभल जाइए, ठंड में यह आदत हो सकती है खतरनाक
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।