यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Winter Health Tips: सर्दियों में लंबे समय तक धूप सेंकना हो सकता है खतरनाक, बचाव के लिए इन बातों का रखें ख्याल
Winter Health Tips सर्दियों में धूप में बैठने सोने गप्पे हांकने में मजा तो बहुत आता है लेकिन क्या आप जानते हैं सूरज की इन हानिकारक किरणों से बचाव नहीं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Winter Health Tips: सर्दियों में धूप में बैठने का मजा ही अलग होता है। बैठे-बैठे कब घंटों निकल जाते हैं इसका एहसास ही नहीं होता लेकिन ये मज़ा कहीं सज़ा न बन जाए इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। ज्यादा समय तक सूरज में रहने से स्किन डैमेज होने की खतरा बढ़ जाता है। सूरज की हानिकारक किरणों की वजह से फाइन लाइंस, टैनिंग, झुर्रियां, झाइयां जैसी कई समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। असमय चेहरे पर बुढ़ापा नजर आने लगता है। तो इन सभी समस्याओं से बचे रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।
सर्दियों की धूप से कैसे करें त्वचा की सुरक्षा
सूरज की अल्ट्रा वायलेट किरणें स्किन के फाइबर्स को डैमेज करने का काम करती हैं, इन्हें इलास्टिन कहा जाता है। इनके डैमेज होने से त्वचा का बहुत ज्यादा नुकसान होता है। तो इसके लिए इन टिप्स को करें फॉलो:-
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल
जब भी धूप में बाहर जाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बिल्कुल मिस न करें। सनस्क्रीन खरीदते वक्त ध्यान रखें कि यह एसपीएफ 30 वाला ही हो। बाहर निकलने से कम से कम आधे घंटे पहले सनस्क्रीन लगा लें।
दोपहर में बाहर निकलना करें अवॉयड
सुबह की धूप सबसे अच्छी होती है। तो अगर आपको धूप सेंकना हो तो सुबह का समय बेस्ट है। दोपहर की धूप बहुत हानिकारक होती है, तो कोशिश करें इस समय बाहर निकलने से बचें। अगर बहुत जरूरी है निकलना तो अपने आपको सर्दियों में भी पूरी तरह से कवर करके ही निकलें।
खबरें और भी
अपने आपको कवर करें
बाहर निकलने से पहले फेस और हाथों को अच्छी तरह से कवर करें। इसके लिए वैसे तो ग्लव्स हैं लेकन फुल स्लीव्स टॉप, शर्ट या कुर्ते भी पहनने का ऑप्शन है। आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनें। इससे आपकी स्किन हानिकारक धूप से बच सकती है। धूप सेंकते समय सीधा सूरज की रोशनी के संपर्क में आने से बचें।
Pic credit- freepik