Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Late Period Reasons: इन वजहों से हो सकती है लेट पीरियड्स की समस्या

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 12:53 PM (IST)

    Late Period Reasons महिलाओं में पीरियड देरी होने के कई वजहें हो सकती हैं। अगर आपका पीरियड 35 दिन से ज्यादा हो जाएं तो इसे लेट पीरियड माना जा सकता है। ...और पढ़ें

    Late Period Reasons: कई बार लेट पीरियड होने के कारण स्ट्रेस भी हो सकते हैं।
    Late Period Reasons: कई बार लेट पीरियड होने के कारण स्ट्रेस भी हो सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कLate Period Reasons: महिलाओं में लेट पीरियड्स होने के कई कारण हो सकते हैं। बदलती जीवनशैली, तनाव, अनहेल्दी डाइट आदि के कारण पीरियड्स लेट होने की संभावना होती है। पीरियड्स साइकिल समान्य तौर पर 28-35 दिनों का होता है। लेकिन अगर इससे भी ज्यादा लेट पीरियड हो, तो ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। पीरियड्स लेट होने की ये मुख्य वजहें हो सकती हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में...

    - कभी-कभी कमजोरी के कारण भी देरी से पीरियड होती है। अगर आप सर्दी-जुकाम, बुखार या अन्य किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है। इस वजह से पीरियड लेट हो  सकते हैं।

    - अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो इसके कारण पीरियड में देरी हो सकती है।

    - वजन में उतार-चढ़ाव के कारण पीरियड अनियमित हो सकता है। अगर अचानक से वजन बढ़ता है या घटता है, तो इस वजह से पीरियड में देरी हो सकती है।

    - कई बार लेट पीरियड होने के कारण स्ट्रेस भी हो सकते हैं। तनाव के कारण शरीर में हॉरमोन्स का बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे महिलाओं में पीरियड लेट हो सकते हैं।

    - ब्रेस्टफीडिंग के कारण भी पीरियड में देरी होती है। जब महिलाएं अपने बच्चों को ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, तो उन्हें लेट पीरियड हो सकती है।

    - अगर महिलाओं के पेट में किसी प्रकार की गांठ बन जाती है, तो इस वजह से पीरियड स्किप हो सकते हैं, ऐसे में डॉक्टर से सलाह लें।

    - बर्थ कंट्रोल पिल्स के कारण भी पीरियड में देरी हो सकती है। जब महिलाएं इसका सेवन करती हैं, तो पीरियड जल्दी आ सकते हैं और देरी भी हो सकती है।

    - अगर महिलाओं में  एनीमिया की समस्या है, तो इस वजह से भी लेट पीरियड हो सकते हैं। अगर आयरन की भी कमी है, तो लेट पीरियड की समस्या हो सकती है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik