Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pregnancy Diet: प्रेगनेंसी के दौरान सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं इन चीजों का जरूर करें सेवन

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 03:19 PM (IST)

    Pregnancy Diet गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। इससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी से बचाव के लिए डाइट में पालक जरूर शा ...और पढ़ें

    Pregnancy Diet: प्रेगनेंसी के दौरान सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं इन चीजों का जरूर करें सेवन
    Pregnancy Diet: प्रेगनेंसी के दौरान सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं इन चीजों का जरूर करें सेवन

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Pregnancy Diet: काम की अधिकता की वजह से महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। इससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए महिलाएं रोजाना सही दिनचर्या का पालन करें और संतुलित आहार लें। वहीं, गर्भवती महिलाओं को सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। लापरवाही बरतने से जच्चा और बच्चा दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके लिए रोजाना संतुलित आहार लें। इसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होते हैं। इसके अलावा, सेहतमंद रहने के गर्भवती महिलाएं इन चीजों का रोजाना जरूर सेवन करें। आइए जानते हैं-

    -गर्भवती महिलाएं अपनी डाइट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर, विटामिन-सी, के, आयरन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी आवश्यक पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

    -गर्भवती महिलाओं को सेहतमंद रहना बेहद जरूरी है। इसके लिए दिन की शुरुआत दूध से करें। रोजाना सुबह में एक गिलास दूध पिएं। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम कार्ब्स, हेल्दी फैट्स और फाइबर पाए जाते हैं।

    -प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट में दाल जरूर शामिल करनी चाहिए। इसमें आयरन, फाइबर, फोलेट आदि आवश्यक पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये आवश्यक पोषक तत्व महिलाओं के लिए फायदेमंद होते हैं।

    -गर्भवती महिलाएं सेहतमंद रहने के लिए डाइट में बीन्स जरूर शामिल करें। इसमें भी आवश्यक पोषक तत्व पोटेशियम, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी और कैल्शियम पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं के लिए फायदेमंद होते हैं।

    -गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। इससे एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इस बीमारी से बचाव के लिए डाइट में पालक जरूर शामिल करें। पालक में पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

    - गर्भ में पल रहे शिशु के शारीरिक विकास के लिए साल्मन मछली का सेवन जरूर करें। इसके अलावा, सीफूड का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें ओमेगा फैटी-3 एसिड पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व मस्तिष्क और आंखों के लिए वरदान साबित होता है।

    -शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए डाइट में अंडे जरूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन के अलावा, विटामिन-ए, बी 12, बी 2, बी 5, फास्फोरस, आयरन, सेलेनियम भी पाए जाते हैं। इसके लिए रोजाना अंडे जरूर खाएं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

    खबरें और भी