Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Nutrition: बढ़ती उम्र में हेल्दी बने रहने के लिए महिलाएं इन पोषक तत्वों का करें अपनी डाइट में शामिल

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Wed, 23 Nov 2022 08:02 AM (IST)

    Women Nutrition बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को कई सारी समस्याएं परेशान करने लगती हैं। तो अगर आप इन समस्याओं से बची रहना चाहती हैं और एक हेल्दी लाइफ जीना ...और पढ़ें

    Women Nutrition: हेल्दी बने रहने के लिए महिलाएं इन पोषक तत्वों का करें अपनी डाइट में शामिल
    Women Nutrition: हेल्दी बने रहने के लिए महिलाएं इन पोषक तत्वों का करें अपनी डाइट में शामिल

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Women Nutrition: महिलाएं अपने पूरे जीवन में सेहत संबंधी कई चुनौतियों से गुज़रती है़ं, जैसे- प्रेग्नेंसी, पीरियड्स, मेनोपॉज आदि। ऐसे में उन्हें स्वस्थ रहने के लिए ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। इनकी कमी उन्हें कई बीमारियों का शिकार बना सकती है। तो इन न्यूट्रिशन की पूर्ति के लिए उन्हें अपने खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। तो आइए जानते हैं इन जरूरी न्यूट्रिशन के बारे में और किन चीज़ों से कर सकते हैं इस कमी को पूरा।

    आयरन

    पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में आयरन की मात्रा कम होती जाती है और आयरन का काम ब्लड सेल्स को हेल्दी रखना है़। शरीर में आयरन की कमी से थकान और इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है। तो इसकी कमी को पूरा करने के लिए आपको डाइट पर खासतौर से ध्यान देना चाहिए। नॉन वेजिटेरियन्स के लिए आयरन का स्त्रोत चिकन, ट्यूना है जबकि वेजिटेरियन्स के लिए पालक, तरह-तरह की दालें और दूसरी फली वाली सब्ज़ियां 

    कैल्शियम

    बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती जाती है और खासतौर से प्रेग्नेंसी के दौरान। शरीर में कैल्शियम की कमी सीधा हड्‍डियों पर असर डालती है। तो ज्यादातर डॉक्टर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को कैल्शियम और विटामिन डी3 सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको खानपान की उन चीज़ों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए जो कैल्शियम से भरपूर होती हैं। 

    ओमेगा-3

    ये ब्रेन और नर्वस सिस्टम के फंक्शन के लिए बहुत ही जरूरी होता है। ओमेगा-3 की सबसे ज्यादा मात्रा मछली में पाई जाती है़, लेकिन जो लोग वेजिटेरयन हैं, उन्हें अखरोट, सूरजमुखी, कद्दू और अलसी के बीजों का सेवन करना चाहिए। 

    खबरें और भी

    विटामिन डी

    कैल्शियम को एब्जॉर्ब करने के लिए शरीर को इस विटामिन की जरूरत होती है़। तो इस विटामिन को भी नजरअंदाज न करें। ब्रोकली और फूल गोभी के साथ सुबह की हल्की धूप विटामिन डी का बेहतरीन स्त्रोत हैं। वैसे तो इसके सप्लीमेंट्स भी मौजूद हैं लेकिन नैचुरल चीज़ों से इनकी पूर्ति ज्यादा फायदेमंद होती है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik