यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Women’s Day 2023: ये हैं महिलाओं में होने वाली 5 सबसे खतरनाक बीमारियां, जरा सी अनदेखी पड़ सकती है भारी
Women’s Day 2023 एक महिला अपने जीवन में कई जिम्मेदारियां निभाती हैं। लेकिन इन सबके बीच कई बार वह खुद को सेहत को लेकर लापरवाही कर देती हैं। दुनियाभर मे ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Women’s Day 2023: एक महिला के जीवन में ऐसे कई दौर आते हैं, जब उन्हें अलग-अलग तरह की शारीरिक और मानसिक समस्याओं से जूझना पड़ता है। साथ ही कई सारी ऐसी सामाजिक समस्याएं भी होती हैं, जिन्हें कभी न कभी हर महिला को अपने जीवन में झेलना पड़ता है। समाज में बराबरी हासिल करने की महिलाओं की लड़ाई लंबे समय से चली आ रही है। महिलाओं की इसी लड़ाई और उनके प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करने के मकसद से हर साल 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाता है।
महिलाओं के जीवन से जुड़े ऐसे कई मुद्दे हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग बात नहीं करते। यहां तक कि खुद महिलाएं भी खुद से जुड़ी इन बातों को नजरअंदाज कर देती हैं, जो उनके लिए बाद में हानिकारक साबित हो सकती है। ऐसे में आज बात करेंगे महिलाओं में होने वाली कुछ ऐसी खतरनाक बीमारियों के बारे में, जिन्हें लेकर सभी में जागरुकता होना बेहद जरूरी है।
कैंसर
कैंसर एक ऐसी गंभीर बीमारी है, जिसका अगर वक्त रहते इलाज न किया जाए, तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। महिलाओं में कैंसर के दो प्रकार सबसे आम हैं, जिससे हर साल लगभग कई महिलाएं न सिर्फ पीड़ित होती हैं, बल्कि अपनी जान भी गवां देती हैं। ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर इस बीमारी के ऐसे दो खतरनाक प्रकार हैं, जिसके बारे में सभी को जागरूक होना बेहद जरूरी है।
रीप्रोडक्टिव हेल्थ
महिलाओं की सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याओं में रिप्रोडक्टिव हेल्थ भी एक गंभीर समस्या है। आंकड़ों के मुताबिक 15 से 44 साल की करीब एक तिहाई महिलाएं इस समस्या से पीड़ित है। असुरक्षित यौन संबंध की वजह से अक्सर महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है।
खबरें और भी
मैटरनल हेल्थ
गर्भावस्था से जुड़ी समस्याएं महिलाओं के लिए एक और खतरनाक समस्या है। हाल ही में सामने आई यूएन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि गर्भावस्था या इससे जुड़ी समस्याओं की वजह से हर 2 मिनट में एक महिला की मौत हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि महिलाओं से जुड़ी इस गंभीर समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाए और उन्हें इससे बचाने की कोशिश की जाए।
एड्स
महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों की सूची में एक भी शामिल है। एचआईवी वायरस से होने वाले इस समस्या से आज भी कई महिलाएं पीड़ित हैं। तीन दशक से वह लगातार इस गंभीर बीमारी की चपेट में आ रही हैं। कम आय वाले देशों में 20 से 59 साल की महिलाओं की मौत का सबसे बड़ा कारण यही बीमारी है।
मानसिक समस्याएं
शारीरिक समस्याओं के अलावा महिलाओं में मानसिक समस्याएं भी काफी देखने को मिलती है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों और हिंसा की वजह से उनका मानसिक स्वास्थ्य काफी प्रभावित हो रहा है। आंकड़ों की मानें तो दुनिया भर में कई महिलाएं आज भी डिप्रेशन, तनाव जैसी मानसिक समस्याओं का शिकार हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Picture Courtesy: Freepik