Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Brain Day 2023: इन बीमारियों का शिकार हो सकता है इंसानी दिमाग, एक्सपर्ट जानें इनके लक्षण

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 22 Jul 2023 07:45 AM (IST)

    World Brain Day 2023 एक स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी ब्रेन बेहद जरूरी है। लोग अक्सर अपने दिमाग को सेहतमंद बनाने के लिए अलग-अलग फूड आइटम्स को अपनी डाइट मे ...और पढ़ें

    ब्रेन से जुड़ी आम बीमारियां, जो लोगों को अपना शिकार बना सकती है
    ब्रेन से जुड़ी आम बीमारियां, जो लोगों को अपना शिकार बना सकती है

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Brain Day 2023: एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए व्यक्ति को न सिर्फ अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए, बल्कि उसे अपने दिमाग का भी खास ख्याल रखना चाहिए। दिमाग यानी ब्रेन हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है, जो हमारी सभी यह हमारे सभी विचारों, भावनाओं और गतिविधियों को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि लोग सिर्फ शरीर ही नहीं, बल्क दिमाग को भी तेज बनाने के लिए सही खानपान का ध्यान रखते हैं।

    लेकिन कई बार अनेक कारणों से व्यक्ति को कई तरह के दिमागी विकारों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों में मस्तिष्क के महत्व और दिमाग से जुड़े विकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल 22 जुलाई को वर्ल्ड ब्रेन डे मनाया जाता है।

    इस मौके पर हमने दिमाग से जुड़े विभिन्न विकारों के बारे में जानने के लिए गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल में न्यूरोइंटरवेंशनल सर्जरी के प्रमुख और स्ट्रोक यूनिट के सह-प्रमुख डॉ. विपुल गुप्ता से बात की। इस बारे में बताते हुए डॉक्टर विपुल कहते हैं कि मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले सामान्य विकार प्रभावित लोगों के लिए बेहद दर्दनाक और कठिन हो सकते हैं। वे लोगों के मानसिक स्वास्थ्य, संज्ञानात्मक कामकाज और सामान्य जीवन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आमतौर पर होने वाले दिमागी विकारों में निम्न शामिल हैं-

    अल्जाइमर

    अल्जाइमर दिमाग से जुड़ा एक सबसे आम विकार है। मेमोरी लॉस, भटकाव और रोजमर्रा के कार्यों को करने में परेशानी सभी अल्जाइमर रोग के लक्षण हैं। अल्जाइमर एक न्यूलॉजिकल स्थितिन है, जो मुख्य रूप से याद्दाश्त और कॉग्नेटिव कार्यों को खराब करती है।

    खबरें और भी

    पार्किंसंस रोग

    यह एक दीर्घकालिक बीमारी, जो हमारे शरीर के मूवमेंट को बाधित करती है। साथ ही यह हमारे रोजमर्रा के कार्यों में रूकावट की वजह भी बनती है। इस विकार में मुख्य लक्षणों में कंपकंपी, अकड़न और संतुलन की हानि आदि शामिल हैं।

    स्ट्रोक

    स्ट्रोक दिमाग से जुड़ी एक और गंभीर समस्या है, जो दिमाग में ब्लड फ्लो बंद होने की वजह से होती है। इसके परिणामस्वरूप ब्रेन सेल्स डैमेज होते हैं और इसकी वजह से लकवा, बोलने में परेशानी और याद्दाश्त से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

    माइग्रेन

    माइग्रेन एक आम दिमागी विकार है, जो इन दिनों कई लोगों में देखने को मिलता है। गंभीर सिरदर्द इसके मुख्य लक्षणों में से एक है। इसके अलावा इसके अन्य लक्षणों में रोशनी के प्रति संवेदनशीलता, मतली और विजन समस्याएं शामिल हैं।

    चिंता और अवसाद

    इन दिनों लोगों की लाइफस्टाइल में तेजी से होते बदलाव की वजह से कई सारे लोग चिंता और अवसाद का शिकार होते जा रहे हैं। मेंटल हेल्थ को प्रभावित करने के साथ ही चिंता और अवसाद के न्यूरोलॉजिकल प्रभाव भी होते हैं, जो मस्तिष्क के कार्य को बदल देते हैं, जिससे मूड संबंधी समस्याएं और भावनात्मक कठिनाइयां होती हैं।

    डिमेंशिया

    मस्तिष्क की विभिन्न बीमारियों में से एक डिमेंशिया भी कई लोगों को अपनी चपेट में ले लेता है। आमतौर पर यह बीमारी उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति को अपना शिकार बनाती है। मेमोरी लॉस, तर्कशक्ति में कमी और संज्ञानात्मक कार्य में कमी इसके मुख्य लक्षण हैं।

    Picture Courtesy: Freepik