Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Brain Day 2024: इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार विश्व मस्तिष्क दिवस, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 08:22 AM (GMT+05:30)

    मस्तिष्क शरीर का सबसे खास अंग है जो हमारे शरीर के ज्यादातर फंक्शन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें किसी भी तरह की खराबी ओवरऑल हेल्थ को प्रभा ...और पढ़ें

    World Brain Day 2024 इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)
    World Brain Day 2024 इतिहास व महत्व (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. हर साल 22 जुलाई को World Brain Day मनाया जाता है।
    2. ब्रेन हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़ाना है इस दिन को मनाने का मकसद।
    3. पहली बार विश्व मस्तिष्क दिवस 22 जुलाई 2014 को मनाया गया था।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Brain Day हर साल 22 जुलाई को मनाया जाता है। इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों और उसे सेहतमंद रखने के तौर- तरीकों के बारे में बताना है। ब्रेन हमारे शरीर का ऐसा अंग है, जो कई जरूरी फंक्शन को कंट्रोल करने का काम करता है, इसमें किसी भी तरह की प्रॉब्लम से बॉडी के कई सारे फंक्शन्स पर असर पड़ता है। इसलिए इसे हेल्दी रखने पर ध्यान देना जरूरी है। आइए जानते हैं कैसे हुई थी विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने की शुरुआत और इस साल किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन।

    विश्व मस्तिष्क दिवस का इतिहास

    World Brain Day मनाने की शुरुआत का श्रेय विश्व न्यूरोलॉजी फेडरेशन (World Federation of Neurology WFN) को जाता है। जिन्होंने साल 2014 में इसकी पहल की थी। WFN की स्थापना 22 जुलाई 1957 को बेल्जियम में हुई थी। यह दुनियाभर में ब्रेन हेल्थ और न्यूरोलॉजी रिसर्च के खास प्रमोटर्स में से एक है। इस संगठन में दुनियाभर के न्यरोलॉजिकल एक्सपर्ट शामिल होते हैं। साल 2014 में पहली बार World Brain Day मनाया गया था।

    विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का उद्देश्य

    विश्व मस्तिष्क दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के प्रति जागरूकता फैलाना, मस्तिष्क से जुड़े रिसर्च को आगे बढ़ाना, दिमागी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों की मदद करना और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने के तरीकों के बारे में बताना है। जिसे लेकर कई तरह के कार्यक्रम, वर्कशॉप्स का भी आयोजन किया जाता है और World Brain Day को Celebrate किया जाता है।

    ये भी पढ़ेंः- बस इन 4 चीज़ों पर ध्यान देकर रख सकते हैं अपने मेंटल हेल्थ को दुरुस्त

    विश्व मस्तिष्क दिवस 2024 की थीम

    हर साल विश्व मस्तिष्क दिवस की एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 में World Brain Day की थीम “मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम” है।

    साल 2023 में World Brain Day को "मस्तिष्क स्वास्थ्य और विकलांगता: किसी को भी पीछे न छोड़ें (Brain Health and Disability: Leave No One Behind) थीम के साथ सेलिब्रेट किया गया था।

    ये भी पढ़ेंः- खराब सेहत के पीछे Mental Health भी हो सकती है वजह, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

    खबरें और भी