यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
क्यों हर साल मनाया जाता है World Cancer Day, जानें क्या है इसका महत्व और थीम
हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस दिन दुनियाभर के देशों को साथ मिलकर कैंसर से लड़ने और इसकी रोकथाम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता ...और पढ़ें

HighLights
- कैंसर दुनियाभर में मौतों की दूसरी सबसे बड़ी वजह है।
- इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है।
- इस साल की थीम है-“ क्लोज द केयर गैप: एवरीवन डिजर्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर”।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Cancer Day 2024: कैंसर इतनी गंभीर बीमारी है, जिससे दुनियाभर में लाखों मौतें होती हैं। WHO के डाटा के अनुसार, साल 2018 में कैंसर की वजह से लगभग 90 लाख मौतें हुई थीं। यह शरीर के किसी भी भाग में हो सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, कैंसर के मामलों में 77 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को अधिक से अधिक जागरुक बनाने के लिए हर साल 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस साल यह दिन रविवार को आ रहा है। आइए जानते हैं, क्या है वर्ल्ड कैंसर डे का महत्व, थीम और इतिहास।
क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड कैंसर डे?
हर साल 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य, लोगों में इस जानलेवा बीमारी के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस दिन कैंसर के बारे में जानकारी, इसके लक्षणों की पहचान कर, जल्द से जल्द इसका इलाज करवाना और इससे बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को जानकारी देने की कोशिश की जाती है। अगर इस बीमारी से जुड़ी सभी जरूरी बातों के बारे में लोगों को पता होंगी, इसकी रोक-थाम करने में काफी मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: WHO ने बताया अगले 25 सालों में 77 फीसदी बढ़ सकते हैं Cancer के मामले, इन तरीकों से कर सकते हैं इसकी रोकथाम
क्या है इस साल की थीम?
हर साल वर्ल्ड कैंसर डे की एक थीम चुनी जाती है। इस साल की थीम है- “ क्लोज द केयर गैप: एवरीवन डिजर्व्स एक्सेस टू कैंसर केयर”। इस थीम की मदद से कैंसर के सभी मरीजों को आसानी से इलाज करवाने का मौका मिल सके, इस बात पर जोर दिया गया है। पिछड़े देशों और आर्थरिक रुप से कमजोर मरीज, अक्सर कैंसर का इलाज बेहतर तरीके से नहीं करवा पाते हैं। इसलिए इस गैप को दूर करने के लिए इस थीम को चुना गया है। इसकी सब-थीम है, “टूगेदर वी चैलेंज दोज इन पावर”। इस सब-थीम की मदद से लीडर्स को कैंसर को खत्म करने के लिए संसाधनों की पूर्ति करवाने की जवाबदेही पर जोर दिया गया है।
क्या है वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास?
वर्ल्ड कैंसर डे का इतिहास काफी पुराना नहीं है। साल 1999 में, वर्ल्ड सम्मिट एगेन्स्ट कैंसर, पेरिस, में इस दिन को मनाने का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद साल 2000 में 4 फरवरी को पहली बार वर्ल्ड कैंसर डे मनाया गया था। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य कैंसर के खिलाफ, दुनिया के सभी देशों का साथ मिलकर युद्ध करें और इस जानलेवा बीमारी को खत्म करने में अपना पूरा संयोग दें। इस बीमारी से जुड़े शोध और देखभाल को बढ़ावा देना, इस दिन को मनाने का मुख्य लक्ष्य है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: महिलाओं के लिए जानलेवा साबित हो सकता है Cervical Cancer, जानें इससे जुड़ी सभी जरूरी बातें
Picture Courtesy: Freepik