Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Coconut Day: वायरल इन्फेक्शन से लेकर दिल को भी मज़बूत बनाता है 'नारियल का दूध', जानें इसके 7 चमत्कारी फायदे

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 02 Sep 2022 11:00 AM (IST)

    World Coconut Day आज विश्व नारियल दिवस मनाया जा रहा है ताकि लोगों को नारियल की खूबियों के बारे में जागरुक किया जा सके। नारियल के गूदा और पानी के गुणों ...और पढ़ें

    World Coconut Day: जानें 'नारियल का दूध' के 7 चमत्कारी फायदे
    World Coconut Day: जानें 'नारियल का दूध' के 7 चमत्कारी फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Coconut Day: नारियल कितना हेल्दी होता है ये किसी से छिपा नहीं है। इसलिए नारियल के गुणों और महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल 2 सितंबर को विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) मनाया जाता है। नारियल के साथ इसका पानी तो लाभ पहुंचता ही है, लेकिन नारियल का दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

    नारियल का दूध ताज़ा पके हुए ब्राउन नारियल से निकलता है। कई एशियाई देशों में इसका उपयोग सदियों से सूप, सॉस और डेज़र्ट्स के लिए किया जा रहा है। इसे भारतीय, थाई, हवायन और दक्षिण अमेरिकी खानों में खूब इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि पिछले कुछ समय में नारियल का दूध काफी पॉपुलर हो गया है। इसे गाय या भैंस के दूध का स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प माना जाता है। साथ ही इसके फायदे भी कई हैं। नारियल का दूध काफी गाढ़ा और क्रीमी होता है। नारियल पानी की तरह नारियल का दूध प्राकृतिक तौर पर नहीं मिलता। इसे नारियल के सफेद गूदे और पानी को मिलाकर तैयार किया जाता है।

    अगर आप लैक्टॉस इंटॉलेरेंट हैं, तो आपके लिए नारियल के दूध का विकल्प अच्छा रहेगा। अगर अभी तक आप नारियल के दूध के फायदों से अनजान थे, तो आइए जानें इसकी खूबियां के बारे में।

    1. इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है

    नारियल के पानी की तरह इसका दूध भी इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है। इसके दूध में लॉरिक एसिड होता है, जो अपने एंटीसेप्टिक गुणों के लिए जाना जाता है। यह बैक्टीरिया, वायरस और कवक के कारण होने वाले संक्रमण से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

    2. हेल्दी बालों और त्वचा के लिए

    काफी समय से लोग बालों को कंडिशन करने के लिए नारियल के दूध का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें उच्च फैट्स होते हैं, जो बालों के मॉइश्चर को बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर इसे स्कैल्प पर लगाया जाए, तो यह डैंड्रफ और स्कैल्प की खुजली को दूर कर सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल के दूध में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। अगर इसे चेहरे पर सीधे लगाया जाए, तो यह स्किन के लचीलेपन को बढ़ावा देता है। साथ ही इसकी एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने में आराम देते हैं।

    खबरें और भी

    3. वज़न घटाने में मददगार

    नारियल का दूध हेल्दी फैट्स से भरा होता है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप जंक खाने से बचते हैं।

    4. दिल की बीमारी से बचाता है

    नारियल का दूध शरीर में एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। वैज्ञानिक शोध से पता चलता है कि अगर कम मात्रा में सेवन किया जाए तो नारियल का दूध शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है।

    5. अनीमिया से बचते हैं

    नारियल के दूध में आयरन की भी उच्च मात्रा होती है, जो एक ऐसा खनीज है, जो सामान्य हीमोग्लोबिन के स्तर के साथ स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। नारियल के दूध को डाइट में शामिल करने से शरीर में खून की कमी नहीं होगी।

    6. एंटी-इन्फ्लामेट्री गुण

    नारियल का दूध जोड़ों में दर्द और सूजन को कम करने का काम करता है। वहीं, चीनी सूजन बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में अगर आप मीठे के लिए नारियल के दूध का उपयोग करते हैं, तो आपको आर्थराइटिस और लुपस जैसी स्थिति में सूजन की समस्या नहीं होगी।

    7. आंतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है

    इसमें ज़िंक होता है, जो आंतों से हानिकारक बैक्टीरिया को रक्त प्रवाह में जाने से रोकता है और दस्त जैसी समस्याओं को कम करता है।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Credit: Pexels

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik/Pexel