Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Diabetes Day 2023: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आज से ही अपनी मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये आदतें

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 11:55 AM (IST)

    World Diabetes Day 2023 डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिससे दुनियाभर में कई लग प्रभावित है। यह एक लाइलाज बीमारी है जिसे दवाओं और कुछ बदलावों से कंट्रोल ...और पढ़ें

    ब्लड शुगर लेवक कंट्रोल करेंगी ये आदतें
    ब्लड शुगर लेवक कंट्रोल करेंगी ये आदतें

    HighLights

    1. देशभर में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
    2. ऐसे में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल डायबिटीज डे मनाया जाता है।
    3. जानते हैं कुछ ऐसी आदतें जो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Diabetes Day 2023: तेजी से बदलती लाइफस्टाइल की वजह लोग कई समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। डायबिटीज इन्हीं समस्याओं में से एक है, जिससे दुनियाभर में कई लोग प्रभावित है। भारत में भी बीते कुछ समय से लगातार डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से यह डायबिटीज की राजधानी बन चुकी है। यह एक लाइलाज बीमारी है, जिसे दवाइओं और लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों के कंट्रोल किया जाता है।

    डायबिटीज के मरीजों को अपने खानपान का खास ख्याल रखना पड़ता है। डॉक्टर्स मरीजों को अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल करने की सलाह देते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार हो। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज अपनी रूटीन में कुछ बदलाव कर खुद को सेहतमंद रख सकते हैं। अगर आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी मॉर्निंग रूटीन के बारे में, जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी।

    यह भी पढ़ें- दिवाली में डायबिटीज के मरीज फॉलो करें ये टिप्स, आसानी से ले सकते हैं मिठाई का आनंद!

    सोने- उठने समय तय करे

    अपने सोने और उठने का समय तय करे। रोज की ही तरह अपनी छुट्टी के दिन एक ही समय पर उठने की कोशिश करें। ऐसा करने से आपको पूरा दिन अपना ब्लड शुगर लेवल स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

    ब्लड शुगर लेवल टेस्ट

    अपने दिन की शुरुआत होते ही सबसे पहले बेसिक रीडिंग प्राप्त करने के लिए अपने ब्लड शुगर का परीक्षण करें। इससे आपको रिकॉर्ड रखने में मदद मिलेगी।

    हेल्दी ब्रेकफास्ट करे

    अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए जरूरी है कि सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट करें। इससे आपको अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है और पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

    खबरें और भी

    हाइड्रेट रहे

    सेहतमंद रहने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी होना बेहद जरूरी है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहे। इससे भी आपको अपने ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करने में मदद मिलती है।

    एक्सरसाइज करे

    अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो एक्सरसाइज को अपनी रूटीन का हिस्सा जरूर बनाए। रोज सुबह एक्सरसाइज करने से आपको ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही आप दिनभर तरोताजा भी महसूस करेंगे।

    यह भी पढ़ें- सर्दियों में सेहत का खजाना है हरी मटर, जानें इसे खाने के अनगिनत फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.