Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आंतों की सूजन कम करने में मदद करेंगी 6 Herbs, डाइट में शामिल करने के हैं और भी कई फायदे

    Updated: Thu, 29 May 2025 09:34 AM (IST)

    डाइजेशन सही तरीके से न हो तो शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। इनमें पोषण की कमी भी शामिल है। इसलिए गट हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ हर्ब्स ...और पढ़ें

    Gut Health Tips: गट हेल्थ को मजबूत बनाती हैं ये 6 हर्ब्स (Picture Courtesy: Freepik)
    Gut Health Tips: गट हेल्थ को मजबूत बनाती हैं ये 6 हर्ब्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. गट हेल्थ के लिए डाइट में हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए
    2. कुछ हर्ब्स डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद हैं
    3. इन हर्ब्स से आंतों की कई परेशानियों से बचाव होता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हेल्दी गट यानी हेल्दी शरीर! खाने से मिलने वाले सभी पोषक तत्व हमारी आंतों में ही अब्जॉर्ब होते हैं। इसलिए गट हेल्थ को दुरुस्त रखना जरूरी है। हेल्दी गट के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी है। खाने में कुछ खास हर्ब्स (Herbs for Gut Health) को शामिल करना पाचन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। डॉ. सौरभ सेठी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके इन हर्ब्स के बारे में जानकारी दी, जो गट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आइए जानें कौन-कौन से हर्ब्स (Best Herbs For Gut Healing) डाइजेशन के लिए फायदेमंद हैं और क्यों।

    अदरक (Ginger)

    अदरक में जिंजरोल्स होते हैं, जो डाइजेशन के लिए काफी फायदेमंद हैं। अदरक डाइजेस्टिव एंजाइम्स को एक्टिव करने, सूजन कम करने, गैस और इंडाइजेशन की समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर साबित हो सकता है। इसलिए अपने खाने में अदरक जरूर शामिल करें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Saurabh Sethi (@doctor.sethi)

    यह भी पढ़ें: आंतों को अंदर से सड़ा देते हैं ये 6 फूड्स, गट हेल्थ सुधारने के लिए तुरंत कर दें डाइट से बाहर

    लहसुन (Garlic)

    लहसुन में एलिसिन होता है, जो इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद है। यह डाइजेशन के लिए भी काफी फायदेमंद है, क्योंकि यह आंतों के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। लहसुन को खाने में शामिल करने से सूजन कम होती है और आंतों की सफाई होती है।

    दालचीनी (Cinnamon)

    दालचीनी में सिनमैल्डिहाइड्स होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद है। शुगर कंट्रोल होने से गट हेल्थ को भी बढ़ावा मिलता है। साथ ही, दालचीनी गैस और एसिडिटी को कम करने में भी काफी मददगार है।

    खबरें और भी

    हल्दी (Turmeric)

    हल्दी में कर्क्यूमिन होता है, जो सूजन को कम करने में फायदेमंद है। हल्दी आंतों की सूजन को कम करने में काम आती है और इससे शरीर के टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। इसलिए हल्दी को डाइट में शामिल करने से गट हेल्थ को फायदा मिलता है।

    मोरिंगा (Drumsticks)

    मोरिंगा में क्लोरोजेनिक एसिड नाम का पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है। इसे खाने से आंतों की सूजन कम होती है और डाइजेशन बेहतर होता है। मोरिंगा में कई विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो पूरी सेहत के लिए ही फायदेमंद हैं।

    केसर (Saffron)

    केसर में क्रोसिन होता है, जो मूड-बूस्ट करता है। इसे खाने से एसिडिटी कम होती है और खाना बेहतर तरीके से पचता है।

    अगर आप भी पाचन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो इन हर्ब्स को अपनी डाइट में शामिल करें। ये पाचन तंत्र को नेचुरली मजबूत बनाती हैं और शरीर को हेल्दी रखती हैं।

    यह भी पढ़ें: एसिडिटी और बदहजमी ने कर दिया है परेशान? डाइट में शामिल करें 5 सीड्स