Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World First Aid Day 2023: क्यों मनाया जाता है फर्स्ट एड डे, जानें इसकी किट बनाने का तरीका

    By Jagran NewsEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 12:34 PM (IST)

    World First-Aid Day 2023 अक्सर हमें या हमारे आस पास के लोगों को चोट लगती रहती है या अन्य कोई हेल्थ समस्या होती रहती है। ऐसी स्थिति में प्रोफेशनल मदद म ...और पढ़ें

    जानें हर साल क्यों मनाते हैं फर्स्ट एड डे
    जानें हर साल क्यों मनाते हैं फर्स्ट एड डे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World First-Aid Day 2023: किसी भी दुर्घटना या हादसे के बाद मरीज को सीमित चीजों का इस्तेमाल कर जो पहली ट्रीटमेंट दी जाती है, उसे फर्स्ट एड कहा जाता है। इसके बाद पूरे इलाज के लिए व्यक्ति को डॉक्टर के पास के ले जाते हैं। समय पर फर्स्ट एड मिलना जीवन के लिए वरदान हो सकता है। यही वजह है कि फर्स्ट एड के इसी महत्व को समझाने के लिए हर साल फर्स्ट डे मनाया जाता है।

    घर पर या बाहर कहीं भी अगर आपको चोट लग जाती है तो कैसे खुद को या आपके साथ मौजूद लोगों को फर्स्ट एड कैसे दें यह जानना बहुत महत्वपूर्ण है। बच्चों को अक्सर खेलते समय चोट लगती रहती है। ऐसी परिस्थिती में वह पैनिक न करें और क्या जरूरी कदम उठाएं इसके बारे में उन्हें जानकारी देना बहुत महत्वपूर्ण है। इस बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाता है।

    क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फर्स्ट एड डे

    इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट द्वारा साल 2000 में पहली बार वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया गया था। तब से हर साल सितंबर के दूसरे शनिवार को वर्ल्ड फर्स्ट एड डे मनाया जाने लगा। इस दिन को मनाने के पीछे का मकसद लोगों में फर्स्ट एड के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। किस तरह आप फर्स्ट एड की मदद से अपने परिवार की, दोस्तों की सहायता कर सकते हैं, इस बारे में जानकारी हो ना जरूरी है। फर्स्ट एड की जानकारी बड़ों व बच्चों सभी को होनी चाहिए। इसके साथ ही एक फर्स्ट एड किट आपके घर और गाड़ी में भी होनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें- क्या है कीटो डाइट जो PCOS में है फायदेमंद, जानें सेहत के लिए इसके अन्य फायदे

    कैसे बनाएं फर्स्ट एड किट

    किसी भी खाली डब्बे को अच्छे से साफ कर लें। उसके ऊपरी हिस्से पर लाल टेप या रंग से क्रॉस का मार्क लगा लें ताकि इमरजेंसी में बॉक्स पहचानने में कोई समस्या न हो। इसके बाद कुछ जरूरी चीजें जैसे बैंड एड, पट्टी, एंटीसेप्टिक क्रीम, बुखार और सिर दर्द की दवाई, डायरिया की दवाई, पेन रिलीफ स्प्रे, गरम पट्टी, बरनॉल, एंटी एसिड, डिटॉल और एंटी बैक्टीरियल क्रीम रखें और आपकी फर्स्ट एड किट तैयार है। यह आप बच्चों के साथ भी बना सकते हैं, जिससे उनमें इसके बारे में जानने की उत्सुकता आएगी और वे इस बारे में सीख भी पाएंगे।

    खबरें और भी

    ह भी पढ़ें- सिर्फ स्ट्रे एनिमल ही नहीं आपके पेट्स भी फैला सकते हैं कई बीमारियां, जानें बचाव के तरीके

    Author-Swati Sharma

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik