यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Health Day 2025: बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी है स्ट्रेस मैनेजमेंट, इन 5 टिप्स से होगा तनाव कम
पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के कारण स्ट्रेस होना बेहद आम बात है। यह सभी को होता है लेकिन अगर स्ट्रेस ज्यादा बढ़ जाए तो आपकी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करने ...और पढ़ें

HighLights
- तनाव बढ़ने की वजह से सेहत को काफी नुकसान हो सकता है
- ज्यादा स्ट्रेस मेंटल हेल्थ को भी नुकसान पहुंचाता है
- तनाव कम करने के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में जानना जरूरी है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की तेजी से भागती दुनिया में तनाव (Stress) एक आम समस्या बन चुका है। काम का दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां, आर्थिक चिंताएं और सोशल मीडिया का प्रभाव- ये सभी हमारी मेंटल हेल्थ (Mental Health) पर नकारात्मक असर डालते हैं।
लेकिन अगर स्ट्रेस को सही तरीके से मैनेज किया जाए, तो हम अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बना सकते हैं। आइए वर्ल्ड हेल्थ डे (World Health Day 2025) के मौके पर डॉ. आस्तिक जोशी ( चाइल्ड, एडोल्सेंट एंड फॉरेंसिक साइकैटरिस्ट, न्यू दिल्ली) जानते हैं 5 स्ट्रेस मैनेजमेंट टिप्स (Stress Management Tips), जो आपको शांत और पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करेंगे।
स्ट्रेस कम करने के 5 टिप्स (5 Tips for Stress Management)
नियमित एक्सरसाइज और योग
फिजिकल एक्टिविटीज स्ट्रेस को कम करने का सबसे अच्छा तरीका हैं। एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन निकलता है, जो मूड को अच्छा बनाता है। रोजाना 30 मिनट की वॉक, जॉगिंग, साइक्लिंग या योग करने से तनाव कम होता है। योगासन जैसे शवासन, बालासन और प्राणायाम (भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम) मन को शांत करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें: मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाती हैं रोजाना की 5 आदतें, मन को मिलेगी शांति और सुकून
पूरी नींद लें
नींद और मेंटल हेल्थ का गहरा कनेक्शन है। कम सोने से चिड़चिड़ापन, एंग्जाइटी और डिप्रेशन बढ़ सकता है। अच्छी नींद के लिए-
- रात को सोने से पहले मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें।
- सोने का एक समय तय करें।
- कैफीन और ज्यादा तला-भुना व मसाले वाला खाना खाने से परहेज करें।
- सोने से पहले हल्का म्यूजिक सुनें या मेडिटेशन करें।
माइंडफुलनेस और मेडिटेशन
माइंडफुलनेस का मतलब है वर्तमान में जीना। अक्सर हम बीते समय की गलतियों या भविष्य की चिंताओं में उलझे रहते हैं, जिससे तनाव बढ़ता है। मेडिटेशन और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज से मन शांत होता है। रोजाना 10-15 मिनट ध्यान लगाने से मेंटल क्लैरिटी बढ़ती है और स्ट्रेस लेवल कम होता है।
खबरें और भी
हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन
हमारा खानपान सीधे हमारी मेंटल हेल्थ पर असर डालता है। जंक फूड, ज्यादा शुगर और प्रोसेस्ड फूड स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इनके बजाय-
- फल, सब्जियां, नट्स और ओमेगा-3 से भरपूर डाइट लें।
- ग्रीन टी या हर्बल टी पिएं, जो एंग्जाइटी कम करती है।
- दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें, क्योंकि डिहाइड्रेशन से थकान और चिड़चिड़ापन हो सकता है।
सोशल सपोर्ट और हॉबीज
अकेलापन तनाव को बढ़ाता है। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से इमोशनल सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, अपनी पसंदीदा हॉबीज जैसे पेंटिंग, गार्डनिंग, डांसिंग या म्यूजिक सुनने में समय बिताएं। ये एक्टिविटीज दिमाग को पॉजिटिव एनर्जी देती हैं।