Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Heart Day 2023: दिल के सेहत के लिए हो जाएं सतर्क, जानें क्यों मनाया जाता है हार्ट डे और क्या है इसकी थीम

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Thu, 28 Sep 2023 04:12 PM (IST)

    हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। बढ़ती दिल की बीमारियों खासकर कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल की सेहत ...और पढ़ें

    आखिर क्यों मनाया जाता है हार्ट डे और क्या है इस साल की थीम
    आखिर क्यों मनाया जाता है हार्ट डे और क्या है इस साल की थीम

    HighLights

    1. हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है।
    2. इसका उद्देश्य कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाना है।
    3. जानें वर्ल्ड हार्ट डे का इतिहास,महत्व और थीम।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Heart Day 2023: हर साल 29 सितंबर को वर्ल्ड हार्ट डे मनाया जाता है। इसका लक्ष्य लोगों में दिल की सेहत का ख्याल रखने के लिए जागरूकता फैलाना है। हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट जैसे बढ़ते मामलों को देखते हुए, इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं यह क्यों मनाया जाता है, क्या है इस साल की थीम और कैसे रख सकते हैं आप अपने दिल का ख्याल।

    यह भी पढ़ें: दिल को बनाना चाहते हैं सेहतमंद, तो करें इन फूड आइटम्स को डाइट में शामिल

    क्यों मनाया जाता है हार्ट डे?

    लोगों के पास दिल से जुड़ी जानकारियां कम होती हैं। कैसे दिल का ख्याल रखना है, क्या हार्ट की सेहत के लिए बुरा है, दिल से जुड़ी क्या समस्याएं हो सकती हैं और उसके क्या लक्षण होते हैं, इन सभी बातों के बारे में सामान्य तौर पर कम जानकारी होना, कार्डियो वैस्कुलर बीमारियां होने के पीछे एक बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं। वर्ल्ड हार्ट डे के पीछे का मकसद यही है कि लोगों में दिल की सेहत के प्रति जागरूकता बढे़ और वे कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के प्रति जागरूक हो सकें।

    वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने साल 2000 में 24 सितंबर को पहली बार वर्ल्ड हार्ट डे मनाया गया था। तब से 2011 तक यह हर साल सितंबर के आखिरी रविवार को मनाया गया, लेकिन 2012 में इसे 29 सितंबर को मनाने का एलान किया गया और तब से हर साल यह 29 सितंबर को मनाया जाने लगा।

    क्या है हार्ट डे का थीम?

    वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन ने इस साल हार्ट डे की थीम “ यूज हार्ट, नो हार्ट” ( Use Heart, Know Heart) रखा है। यूथ बात-चीत करने के लिए इमोजीस का काफी इस्तेमाल करते हैं और विजुअल कम्युनिकेशन के जरिए लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया जाता है। इसलिए इस साल इस दिन दिल के इमोजी का इस्तेमाल करने पर जोर दिया गया है, ताकि हार्ट डे के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता फैले। नो हार्ट (know heart) के जरिए लोगों में हार्ट से जुड़ी जानकारी ज्यादा से ज्यादा पहुंच सके यह कोशिश की गई है। लोगों के पास दिल से जुड़ी जितनी अधिक जानकारी होगी, वे उतने ही अच्छे से अपने दिल की सेहत का ख्याल रख सकते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी रोज 6 घंटे से कम सोते हैं? अगर हां, तो जानें कैसे दिल को नुकसान पहुंचाती है आपकी ये आदत

    कैसे रखें अपने दिल का ख्याल

    • हर रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करें। योग, रनिंग, ब्रिस्क वॉकिंग जैसी कई एक्टिविटीज हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं। एक्सरसाइज करने से कोलेस्ट्रोल और फैट कम होता है, जिससे हार्ट की सेहत बेहतर रहती है।
    • हेल्दी वजन मेंटेन करें। मोटापा दिल के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, खासकर एबडोमिनल ओबेसिटी। इससे डायबीटिज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
    • वजन, कोलेस्ट्रोल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की रेगुलर जांच कराएं। यह बीमारियां दिल के लिए घातक साबित हो सकती हैं। इन समस्याओं का वक्त पर पता चलने से इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है।
    • संतुलित आहार लें। हेल्दी खाना खाने से आपकी सेहत अच्छी रहती है, इसलिए प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर खाना खाएं। इसके साथ ही नमक, तेल आदि का इस्तेमाल कम करें।
    • स्ट्रेस बढ़ती दिल की बीमारियों का एक कारण हो सकता है, इसलिए मेडिटेशन, कम से कम 7-8 घंटे की नींद आदि से आप स्ट्रेस मैनेज कर सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik