Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Kidney Day 2025: किडनी में पथरी क्यों हो जाती है और इससे आप कैसे खुद को बचा सकते हैं

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 09:05 AM (GMT+05:30)

    किडनी हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं। इसलिए इनकी हेल्थ की तरफ लोगों को जागरूक बनाने के लिए मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है। इस ...और पढ़ें

    Kidney Stones: किडनी स्टोन्स से बचने के लिए क्या करना चाहिए? (Picture Courtesy: Freepik)
    Kidney Stones: किडनी स्टोन्स से बचने के लिए क्या करना चाहिए? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. हर साल मार्च के दूसरे गुरुवार को विश्व किडनी दिवस मनाया जाता है।
    2. इस साल वर्ल्ड किडनी डे 13 मार्च को मनाया जा रहा है।
    3. Kidney Stones किडनी से जुड़ी सबसे आम समस्या है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। किडनी स्टोन्स (Kidney Stones) एक आम स्वास्थ्य समस्या है, जो किडनी में मिनरल और नमक के जमाव के कारण बनती है। यह समस्या तब होती है जब यूरिन में कैल्शियम, ऑक्सालेट और यूरिक एसिड जैसे पदार्थों की मात्रा बढ़ जाती है और वे क्रिस्टल के रूप में जमा होकर पथरी का आकार ले लेते हैं (Causes of kidney stones)।

    किडनी स्टोन्स का आकार छोटे दाने से लेकर बड़े और दर्दनाक रूप तक हो सकता है। विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day 2025) के अवसर पर आइए डॉ. अमित नागरिक (मेडिकवर हॉस्पिटल, नवी मुंबई के सीनियर कंसल्टेंट नेफ्रोलॉजिस्ट) से जानें किडनी स्टोन्स के लक्षण (Kidney Stones Symptoms), कारण, बचाव (Kidney stone prevention) और इलाज के बारे में।

    किडनी स्टोन्स के कारण (Causes of Kidney Stones)

    • पानी की कमी- पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से यूरिन गाढ़ा हो जाता है, जिससे पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है।
    • डाइट से जुड़ी गलतियां- ऑक्सालेट वाले फूड्स (जैसे पालक, नट्स, चॉकलेट), ज्यादा नमक और ज्यादा प्रोटीन खाने से पथरी बन सकती है।
    • मेडिकल कंडीशन्स- हाइपरपैराथायरॉइडिज्म, मोटापा, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) और कुछ दवाएं भी पथरी का कारण बन सकती हैं।

    World Kidney Day

    (Picture Courtesy: Freepik)

    यह भी पढ़ें: Uric Acid के मरीजों को करना चाहिए इन 5 चीजों से परहेज, नहीं तो बढ़ जाएगा किडनी स्टोन और गाउट का रिस्क

    किडनी स्टोन्स के लक्षण (Kidney Stones Symptoms)

    • पीठ के निचले हिस्से, पेट या कमर में तेज दर्द
    • पेशाब करते समय जलन या दर्द
    • यूरिन में खून आना (गुलाबी, लाल या भूरा रंग)
    • बार-बार पेशाब आने की इच्छा
    • मतली और उल्टी
    • इन्फेक्शन होने पर बुखार और ठंड लगना

    अगर इन लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए, तो पथरी यूरिनरी ट्रैक्ट को ब्लॉक कर सकती है, जिससे किडनी को नुकसान हो सकता है।

    खबरें और भी

    किडनी स्टोन्स का इलाज (Kidney Stones Treatment)

    • नेचुरल तरीके- छोटे स्टोन्स अक्सर ज्यादा पानी पीने और पेन रिलीफ दवाओं की मदद से शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
    • दवाएं- कुछ दवाएं यूरेटर की मांसपेशियों को आराम देकर पथरी को निकालने में मदद करती हैं।
    • शॉक वेव लिथोट्रिप्सी (SWL)- इस प्रक्रिया में साउंड वेव्स की मदद से बड़े स्टोन्स को छोटे टुकड़ों में तोड़ा जाता है, जिससे वे आसानी से निकल सकें।
    • यूरेटरोस्कोपी- इसमें एक पतली ट्यूब को यूरिनरी ट्रैक्ट में डालकर पथरी को निकाला या तोड़ा जाता है।
    • सर्जरी- गंभीर मामलों में बड़ी या अटकी हुई पथरी को निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत हो सकती है।

    किडनी स्टोन्स से बचाव के उपाय (Kidney Stones Prevention)

    • पानी पिएं- दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीएं। यह यूरिन को पतला रखता है और पथरी के जोखिम को कम करता है।
    • हेल्दी डाइट- नमक और ऑक्सालेट वाले फूड आइटम्स को सीमित मात्रा में ही खाएं। कैल्शियम के सप्लीमेंट्स बिना किसी डॉक्टर की सलाह के न लें।
    • नियमित एक्सरसाइज- हेल्दी मेटाबॉलिज्म बनाए रखने और पथरी के जोखिम को कम करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
    • चेकअप- अगर आपको पथरी का खतरा है, तो नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाएं।

    यह भी पढ़ें: लगातार पानी पीने के बाद Kidney दे रही है ये 4 इशारे, गंभीर है मामला तुरंत ले लीजिए डॉक्टर से अपॉइंटमेंट