Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Malaria Day 2023: मलेरिया के मरीजों की डाइट में करें ये बदलाव, जल्दी ठीक होने में मिलेगी मदद

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Mon, 24 Apr 2023 04:11 PM (GMT+05:30)

    World Malaria Day 2023 हर साल 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है कि लोग इस बीमारी को हल्के में न लें। समय रहते ...और पढ़ें

    World Malaria Day 2023: मलेरिया के मरीजों की डाइट में करें ये बदलाव, जल्दी ठीक होने में मिलेगी मदद
    World Malaria Day 2023: मलेरिया के मरीजों की डाइट में करें ये बदलाव, जल्दी ठीक होने में मिलेगी मदद

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Malaria Day 2023: मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो एनोफिलीन मच्छर के काटने से होता है। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों की ब्लड प्लेटलेट्स काफी कम हो जाती है जिससे कमजोरी, बुखार और मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है।

    अगर इसकी रिकवरी सही से नहीं होती है, तो इससे लिवर और किडनी पर भी असर पड़ता है। ऐसे में आज आपको बताएंगे कि मलेरिया के मरीजों की डाइट में किन चीज़ों को शामिल करना चाहिए। जिससे तेजी से रिकवरी हो सके।  

    प्रोटीन का करें सेवन

    मलेरिया बुखार में शरीर को काफी नुकसान होता है। इस बीमारी में मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में बॉडी को विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत होती है। मलेरिया से जल्दी रिकवरी के लिए लिए प्रोटीन का सेवन करना काफी जरूरी है। मरीजों की डाइट में दाल, दूध, अंडे, शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा फलियां, मेवे, हरी सब्जियां भी खिला सकते हैं।

    हाइड्रेटेड रहें

    मलेरिया से जल्दी रिकवरी के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए खूब पानी पिएं। आप अपनी डाइट में नारियल पानी, नींबू पानी और ऐसे फल भी शामिल कर सकते हैं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। जैसे खीरा, संतरा, ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे आप जल्दी ठीक हो सकते हैं।

    खबरें और भी

    इसके अलावा, जब मलेरिया के मरीजों को कम भूख लगती है, ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से इसकी भरपाई हो सकती है, जिससे आप ऊर्जावान रहेंगे।

    खट्टे फल खाएं

    मलेरिया के मरीजों का इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उन्हें खट्टे फल जरूर खिलाएं। इसके लिए उनकी डाइट में नींबू, संतरा, अंगूर आदि शामिल कर सकते हैं।

    लो फाइबर फूड्स

    मलेरिया के रोगी को घर का खाना खिलाएं, तो ही बेहतर है। ऐसे में दलिया, खिचड़ी या उबले हुए नरम चावल आदि खिला सकते हैं।

    डाइट में सीड्स और नट्स  करें शामिल

    मलेरिया के मरीजों की डाइट में ज्यादा फाइटोन्यूट्रिएंट्स को शामिल करने की जरूरत होती है, जो संक्रमण के खतरा को रोकने में मददगार है। इसके लिए डाइट में नट्स या सीड्स शामिल कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik