Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    World Mental Health Day: अपनों की मानसिक सेहत का रखें ख्याल, इन लक्षणों से करें मेंटल हेल्थ कंडिशन की पहचान

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 12:51 PM (IST)

    हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। यह लोगों में मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद कर सकता है। मेंटल हेल्थ कंडिशन ...और पढ़ें

    जानें मेंटल हेल्थ कंडिशन के क्या लक्षणों होते हैं
    जानें मेंटल हेल्थ कंडिशन के क्या लक्षणों होते हैं

    HighLights

    1. हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है।
    2. लोगों में मेंटल हेल्थ को लेकर कम जागरूकता है।
    3. जानें किस तरह अपने आस-पास के लोगों में मेंटल हेल्थ कंडिशन की पहचान कर सकते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। World Mental Health Day:  हर साल 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का कारण लोगों के बीच मानसिक स्वास्थय के बारे में जागरूकता फैलाना है। वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ ने 1992 में इसकी शुरुआत की थी और तब से यह दुनिया भर में हर साल मनाया जाने लगा।

    यह भी पढ़ें: टीनएजर में हो रहे ये बदलाव हो सकते हैं डिप्रेशन के लक्षण, जानें कैसे करें उनकी मदद

    इसके पीछे का मकसद मेंटल हेल्थ से जुड़े टैबू को हटाकर लोगों को इसके प्रति और जागरूक करना है। आज भी लोग मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात करने में संकोच करते हैं और इसलिए न जाने कितने ही लोग चुप-चाप अकेले मानसिक बीमारियों से जझते रहते हैं। इस कारण से यह दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है ताकि लोग इस बारे में जागरूक हो और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के प्रति और संवेदनशील बन सकें।

    इस साल वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की थीम “मेंटल हेल्थ इज ए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट” ( Mental health is a Universal Human Right) है। इस थीम की मदद से लोगों में इस बारे में जागरूकता फैलने की कोशिश कर रहें है कि मेंटल हेल्थ हमारा बेसिक ह्यूमन राइट है और सभी को अपनी बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए सुरक्षा, केयर, एक्सेप्टेंस और स्वतंत्रा का हक है ताकि वे बेस्ट मेंटल हेल्थ पा सकें।

    मेंटल हेल्थ डे पर हमने मनस्थलि की एक सीनियर मनोवैज्ञानिक, डॉ. ज्योति कपूर से बात की। उन्होंने बताया कि मेंटल हेल्थ हमारा एक बेसिक राइट है। यह उतना ही महत्वपूर्ण है, जितने हमारे अन्य अधिकार। मेंटल हेल्थ का अधिकार हमारी समानता और खुशी से जुड़ा है। इसके लिए हमारे समाज में यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि हर व्यक्ति को बेहतर मेंटल हेल्थ के लिए सभी जरूरी सुविधाएं और अवसर प्राप्त हो सके। मेंटल हेल्थ के समान और बेहतर अधिकार, समाज को बेहतर बनाने की नीव है, जहां सभी को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका मिल सकेगा।

    खबरें और भी

    आपके आस भी आपके परिवार में, दोस्तों में या ऑफिस में कई ऐसे लोग होंगे जिन्हें कोई मेंटल हेल्थ कंडिशन हो सकती है। ऐसे में कुछ लक्षणों की मदद से आप यह पता लगा सकते हैं और उनकी मदद कर सकते हैं। आइए जानें किन लक्षणों से आप मेंटल हेल्थ कंडिशन का पता लगा सकते हैं।

    क्या है मेंटल हेल्थ कंडिशन के लक्षण?

    • दोस्तों या परिवार से दूरी बनाने लगना
    • बिना किसी कारण के दुखी रहना
    • मूड स्विंग्स
    • सोने की आदतों में बदलाव
    • अधिक थकावट
    • ज्यादा गुस्सा आना
    • अकेले रहना
    • सामाजिक फंक्शन्स में शामिल न होना
    • ड्रग्स लेना
    • खोए-खोए रहना
    • हैल्यूसिनेशन
    • कंफ्यूजन
    • बिना वजह का डर या एंग्जायटी
    • इंट्रेस्ट में बदलाव
    • आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने के ख्याल

    अगर ऐसे कोई भी लक्षण आपके जान-पहचान के लोगों में नजर आए, तो तुरंत उन्हें प्रोफेशनल मदद लेने की सलाह दें। उनके साथ संवेदनशील व्यवहार करें। मेंटल हेल्थ कंडिशन एक गंभीर मुद्दा है, जो वक्त पर मदद न मिलने पर किसी की जान भी ले सकता है। इसलिए इसे गंभीरता से लें। अपने आस-पास ऐसा माहौल बनाने की कोशिश करें कि लोग खुलकर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बात कर सकें और जरूरत पड़ने पर मदद मांग सकें।

    यह भी पढें: तनाव कम करने और मेंटली हेल्दी रहने के लिए अपनाएं ये उपाय

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik