यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Sickle Cell Day 2024: अक्सर अनदेखा करने वाले ये लक्षण हो सकते हैं सिकल सेल डिजीज का संकेत
हर साल सिकल सेल डिजीज को लेकर जागरूकता फैलाने के मकसद से 18 जून को World Sickle Cell Day मनाया जाता है। यह दिन इस बीमारी से जूझ रहे लोगों के संघर्ष क ...और पढ़ें

HighLights
- Sickle Cell Disease एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है।
- इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए हर साल World Sickle Cell Day मनाया जाता है।
- सिकल सेल होने पर शरीर में कुछ आम लक्षण नजर आते हैं, जिसे लोग अनदेखा कर देते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सिकल सेल डिजीज एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जिसमें कठोर, सिकल यानी हंसिया या दंराती के आकार के रेड ब्लड सेल्स सामान्य ब्लड फ्लो में बाधा डालती हैं। यह गंभीर समस्या है, लेकिन बावजूद इसके लोगों के बीच इसे लेकर जागरूकता की कमी है। ऐसे में इसे लेकर लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 18 जून को World Sickle Cell Day मनाया जाता है।
यह दिन इस ब्लड डिसऑर्डर से प्रभावित लोगों के संघर्ष के बारे में जागरूकता बढ़ाने के मकसद से भी मनाया जाता है। इस मौके पर हर साल कई कार्यक्रमों और रैलियों का का आयोजन किया जाता है। साथ ही इस दिन को हर साल एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल इस दिन के लिए "प्रगति के माध्यम से आशा: विश्व स्तर पर सिकल सेल देखभाल को आगे बढ़ाना (Hope Through Progress: Advancing Sickle Cell Care Globally)।" थीम तय की गई है।
यह भी पढ़ें- इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार World Sickle Cell Day, ऐसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत
इसलिए जरूरी जल्द निदान
यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है, अगर समय रहते इसकी पहचान और फिर सही इलाज न किया जाए। ऐसे में जरूरी है कि सिकल सेल डिजीज के लक्षणों की सही जानकारी हो, ताकि बिना देरी किए इसकी पहचान कर ली जाए। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Sickle Cell Disease के कुछ आम लक्षणों के बारे में, जिन्हें आपको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
शरीर के तेज दर्द
सिकल सेल एनीमिया होने पर रेड ब्लड सेल्स सिकल के आकार के हो जाते हैं, जिसकी वजह से रक्त प्रवाह यानी ब्लड फ्लो बाधित होता है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर दर्द की वजह बनता है।
खबरें और भी
कमजोर इम्युनिटी
खराब इम्युनिटी भी सिकल सेल डिजीज का लक्षण हो सकती है। बिगड़ा हुआ ब्लड फ्लो इम्युनिटी कमजोर करता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ाता है, जिससे सिकल सेल डिजीज (एससीडी) वाले व्यक्तियों के लिए जानलेवा संक्रमणों से बचने के लिए दवाओं के सहारे रहना पड़ता है।
हाथ-पांव में सूजन और दर्द
हाथ-पांव में सूजन और दर्द भी इस बीमारी का प्रमुख लक्षण हो सकता है। सिकल सेल डिजीज होने पर हाथों और पैरों में ब्लड सर्कुलेशन संबंधी समस्याएं होने लगती है, जिसकी वजह से सूजन और दर्द होता है। इसके लिए तुरंत मेडिकल हेल्प की जरूरत होती है।
थकावट महसूस होना
सिकल सेल डिजीज होने पर शरीर में आरबीसी की कमी होने लगती है, जिससे ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है, जिसकी वजह शरीर में थकान और कमजोरी होने लगती है।
रेड ब्लड सेल्स का कम जीवनकाल
सिकल सेल डिजीज में, रेड ब्लड सेल्स का जीवनकाल सामान्य 120 दिनों की तुलना में कम होता है, जिससे एनीमिया और आरबीसी की कमी हो जाती है।
यह भी पढ़ें- क्या है सिकल सेल बीमारी, जानें इसके लक्षण, बचाव और उपचार के तरीके
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।