Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Eye Care Tips: आंखों को रखना चाहते हैं स्वस्थ, तो आज ही इन फूड्स को करें डाइट से बाहर

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 01:51 PM (GMT+05:30)

    Eye Care Tips मानसून के मौसम में आई फ्लू की बीमारी आम है। मेडिकल भाषा में इस बीमारी को कंजंक्टिवाइटिस कहते हैं। इसे पिंक आई इन्फेक्शन के नाम से भी जान ...और पढ़ें

    Eye Care Tips: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी
    Eye Care Tips: आंखों को स्वस्थ रखने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी

    HighLights

    1. जिन फूड्स में नमक की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें खाने से परहेज करें।
    2. बहुत अधिक शराब पीने से कम उम्र में ही मोतियाबिंद हो सकता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eye Care Tips: मानसून में कंजंक्टिवाइटिस यानी आई फ्लू आम बीमारी है। जिसके कारण अक्सर आंखें लाल हो जाती है। इसके अलावा आंखों में खुजली और पानी की समस्या होती है। आंखों पर पपड़ी बनने के कारण सुबह खोलने में दिक्कत महसूस होती है। ऐसे में आंखें सूजी हुई नजर आती हैं और व्यक्ति को ज्यादा लाइट में जाने से परेशानी होती है।

    आप अपनी डाइट और जीवनशैली में बदलाव कर अपनी आंखों की देखभाल कर सकते हैं। ऐसे में आपको बताएंगे, वो कौन सी चीजें हैं, जो आपकी आंखों की सेहत के लिए बिल्कुल भी सही नहीं है।

    ब्रेड और पास्ता

    रिसर्च की मानें, तो ब्रेड और पास्ता में पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट से उम्र से संबंधित मैकुलर डीजेनरेशन (age-related macular degeneration) की संभावना बढ़ती है, जिससे बूढ़े लोगों में आंखों की समस्या हो सकती है। दरअसल, आपका शरीर इस प्रकार के कार्ब को जल्दी पचा लेता है। जिससे ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि होती है, जिससे आपको आंखों से संबंधित परेशानी भी हो सकती है।

    सेचुरेटेड और ट्रांस फैट

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें, तो उन खाद्य पदार्थों से दूर रहना चाहिए, जिनमें हाइड्रोजनीकृत तेल और ट्रांस फैट (Hydrogenated Oils and Trans Fats) होता है। ट्रांस फैट हमारे ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से धमनियों में रुकावट पैदा होती है, दिल का दौरा, स्ट्रोक और यहां तक कि आंखों की रोशनी भी जा सकती है।

    सोडियम

    वो खाद्य पदार्थ जिनमें नमक की मात्रा ज्यादा होती है, इससे हाई बीपी की समस्या होती है। समय के साथ, हाई बीपी आंखों की समस्या का कारण बनता है, जिसमें रक्त वाहिका क्षति (blood vessel damage), रेटिना के नीचे तरल पदार्थ का जमा होना और रक्त प्रवाह में रुकावट की परेशानी होती है, जो नसों को मार देती है। ये सभी समस्याएं धुंधला दिखने और आंखों की रोशनी खोने का कारण बन सकती हैं।

    खबरें और भी

    प्रोसेस्ड मीट

    प्रोसेस्ड मीट में सोडियम भरपूर मात्रा में होता है। नमक की ज्यादा मात्रा शरीर में हाई बीपी का कारण बन सकती है। इससे हार्ट संबंधित सहित आंखों की समस्या भी हो सकती है।

    अल्कोहल

    केवल खाद्य पदार्थ ही नहीं, शराब भी एक ऐसी चीज़ है जिसका सेवन आपकी आंखों की सेहत के लिए सही नहीं है। बहुत अधिक शराब पीने से कम उम्र में ही मोतियाबिंद हो सकता है, यह एक सामान्य स्थिति है, जिसके कारण आपकी आंखों के लेंस में जाली सी बन जाती है।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik