यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Yoga Benefits: लचीलेपन, ताकत और मोटापा कम करने के अलावा भी कई सारे लाभ हैं रोजाना योग के
Yoga Benefits योग व्यायाम का एक ऐसा स्वरूप है जो कैलोरी बर्न कर शरीर और मन दोनों के लिए कारगर तरीके से काम करता है और मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क।Yoga Benefits: योग को हजारों वर्षों से अध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक अनुशासन के तौर पर देखा जाता रहा है। योग को अक्सर आसन और पोजीशन तक ही सीमित शारीरिक अभ्यास के तौर पर समझा जाता है और इसके लाभ सिर्फ शारीरिक स्तर पर महसूस किए गए हैं। हालांकि हमने यह महसूस नहीं किया है कि किस तरह से लाभकारी योग हमारे शरीर, मन और श्वांस प्रणाली के लिए लाभदायक है। इसके कई फायदे हैं, जिनमें लचीलेपन, ताकत और पोश्चर में सुधार लाने के साथ-साथ तनाव घटाना और सुकून प्रदान करना शामिल हैं।
योग के लाभ
1. योग से ताकत, संतुलन और लचीलेपन में सुधार आता है। आप अपने पैर के अंगूठे को छूने में सक्षम नहीं होंगे, आप शुरू में बैकबैंड जैसी एक्सरसाइज नहीं कर पाएंगे। लेकिन लगातार अभ्यास से असंभव मुद्राएं भी करने में सक्षम होंगे। योग उन
मांसपेशियों को ताकतवर बनाता है जो बॉडी के वजन को बनाए रखती हैं। योग से इंजरी भी कम होती है।
2. नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति को विभिन्न तरह के गठिया के दर्द को कम करने, जोड़ों की गतिविधि बढ़ाने, और तनाव एवं अवसाद घटाने में मदद मिल सकती है।
3. योग सुकून भरी नींद दिलाने में भी बहुत ही फायदेमंद है। इससे तंत्रिका तंत्र को संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलती है। 4. योग से तनाव दूर होता है। योग से न सिर्फ शारीरिक फायदे मिलते हैं बल्कि इससे दिमाग भी शांत रहता है। फोकस करने में हेल्प करता है।
5. योग से ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होता है, जो दिल के लिए अच्छा है। योग से ब्लड प्रेशर, कॉलेस्टेरॉल और ब्लड ग्लूकोज स्तर को कंट्रोल रखने में करने में भी मदद मिलती है। इन सबसे दिल का दौड़ा पड़ने और दिल की अन्य बीमारियों का जोखिम काफी हद तक कम हो जाता है।
खबरें और भी
6. डेस्क पर लंबे समय तक बैठे रहने से आपकी रीढ़ को नुकसान पहुंच सकता है और दिन के आखिर में आपको थकान महसूस हो सकती है। कुछ खास योग आसनों की मदद से आप अपनी गर्दन और कमर से संबंधित समस्याओं से बचने में मदद मिल सकती है।
7. मांसपेशियों को सिकोड़ कर और फैलाकर आप एक्स्ट्रा लिंफ बाहर निकाल सकते हैं। इससे लिंफेटिक सिस्टम को संक्रमण से लड़ने, खराब कोशिकाओं को हटाने और नुकसानदायक उत्पादों को निकालने में मदद मिलती है।
8. योग से न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल घटाने में मदद मिलती है बल्कि इससे खराब अच्छे कॉलेस्टेरॉल को बढ़ाकर खराब कॉलेस्टेरॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।
(सुरेंदर चौधरी, योग गुरू, नैचुरोथेरेपिस्ट, संस्थापक- योग संजीवनी एवं बूनवेलनेस से बातचीत पर आधारित)
Pic credit- pexels