Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga for Bones: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना करें इन 5 योगासनों का अभ्यास

    By Priyanka SinghEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2022 07:47 AM (GMT+05:30)

    Yoga for Bones बढ़ती उम्र में अगर आप हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो कैल्शियम रिच फूड खाने के साथ-साथ योग को भी अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना ...और पढ़ें

    Yoga for Bones: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने वाले योगासन
    Yoga for Bones: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने वाले योगासन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga for Bones: बढ़ती उम्र में भी अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो योग है इसके लिए बेस्ट। 20 साल की उम्र के आसपास लोगों की हड्डियों में ​सबसे ज्यादा घनत्व होता है। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ने लगती है ये घनत्व कम होने लगता है। जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ मरीजों में हड्डियों की बोन डेंसिटी तेजी से कम होने लगती है और बॉडी इतनी जल्दी इसे रिकवर नहीं कर पाती। नतीजा हड्डियां तेजी से कमजोर होने लगती हैं। तो योग के जरिए काफी हद तक ऐसी परेशानियों से बचे रह सकते हैं। जानते हैं कौन से आसन हैं इसके लिए फायदेमंद।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद है वृक्षासन

    ऐसे करें वृक्षासन

    - ताड़ासन में खड़े हो जाएं।

    - अब दाएं पैर को मोड़ते हुए पंजे को बाईं जांघ पर जितना ऊपर हो सके टिकाएं।

    - शरीर को संतुलित करते हुए बाजुओं को ऊपर उठाकर हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ लें।

    - 30-60 सेकेंड इस आसन में बने रहने की कोशिश करें।

    - फिर दूसरे पैर से इसे दोहराएं।

    - वृक्षासन जांघों, पिंडली, टखनों और रीढ़ को मजबूती प्रदान करता है।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद है त्रिकोणासन

    ऐसे करें त्रिकोणासन

    - पैरों को 3-4 फीट की दूरी पर फैलाकर खड़े हो जाएं।

    - दाहिना पैर 90 डिग्री पर बाहर की ओर व बायां पैर 15 डिग्री पर रखें। शरीर दाहिनी तरफ मोड़ें।

    - बाएं हाथ को ऊपर उठाएं। दाहिने हाथ से जमीन को छुएं। 30 सेकेंड रुकें।

    - फिर बाएं पैरे से यही प्रोसेस दोहराएं।

    - कमर, गर्दन और पीठ के लिए भी यह बहुत ही अच्छी एक्सरसाइज है।

    हड्‍डियों के लिए फायदेमंद है सेतुबंधासन

    ऐसे करें सेतुबंधासन

    - पीठ के बल लेट जाएं। हाथों को शरीर के बिल्कुल पास रखें।

    - अब पैरों को मोड़ते हुए पंजों पर दबाब डालते हुए कूल्हों को ऊपर उठाएं।

    - शरीर को एक सीध में कर लें। अब दोनों हाथों को जोड़ लें।

    - 5-10 सेकेंड रूकें। 3 बार दोहराएं।

    - यह आसन रीढ़ की हड्डी और टांगों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा छाती, गर्दन की मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं।

    हड्‍डियों के लिए फायदेमंद वीरभद्रासन-2

    ऐसे करें वीरभद्रासन-2

    - 3-4 फीट की दूरी पर पैर फैलाकर खड़े हो जाएं।

    - बाएं पैर को 45 डिग्री अंदर मोड़ें। दाहिने पैरे को 90 डिग्री बाहर रखें।

    - दाएं घुटने को मोड़ें। दाहिने हाथ को देखें। 30 सेकेंड रूकें।

    - यह कंधों, हाथों और पीठ को मजबूती प्रदान करता है।

    हड्‍डियों के लिए फायदेमंद हस्तपादासन

    ऐसे करें हस्तपादासन

    - सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को हिप्स पर टिकाएं।

    - सांस भरते हुए आगे की तरफ झुकें। हाथों को पैर के पंजे के बगल में जमीन पर रखने का प्रयास करें।

    - 15-30 सेकेंड इसी पोजीशन में बने रहें। सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में आ जाएं।

    - यह आसन पीठ, गर्दन, कूल्हों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा दिमाग को शांत और एंग्जाइटी को घटाता है।

    Pic credit- ps_yogasana/Instagram