Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Yoga for fitness: रोजाना बस 15 मिनट निकालकर करें ये योगासन और बने रहें हेल्दी

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 07:00 AM (IST)

    Yoga for fitness नियमित रूप से योग करने से हम फिट बने रह सकते हैं। इसके अलावा कई तरह की बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। तो आज हम कुछ ऐसे योगासनों के ...और पढ़ें

    Yoga for fitness: इन योगासनों की मदद से रहें फिट
    Yoga for fitness: इन योगासनों की मदद से रहें फिट

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga for fitness: योग, शरीर और दिमाग को शांत रखने का सबसे आसान जरिया है। सबसे अच्छी बात कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरूरत नहीं। तो अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो योग को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बनाएं। महज 15 मिनट रोजाना योग करने से आप लंबे समय तक खुद को फिट रख सकते हैं और बचे रह सकते हैं कई सारी बीमारियों से। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसनों के बारे में।

    भुजंगासन

    - इस आसान को करने के लिए ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं।

    - हथेलियों को सीने के पास रखें।

    - अब धीरे-धीरे सांस भरते हुए अपनी छाती को ऊपर की ओर उठाएं। उसके बाद अपने पेट के भाग को धीरे धीरे ऊपर उठा लें।

    - इस मुद्रा में 30 सेकंड तक बने रहें। अब बाद सांस छोड़ते हुए वापस नीचे आ जाएं। 

    त्रिकोणासन

    - इस आसन को करने के लिए अपने पैरों को कंधों जितना खोलकर आराम से खड़े हो जाएं।

    - दोनों हाथों को कंधों की सीध में फैलाएं। दाएं पंजे बाहर की तरफ निकालें। सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं और सांस छोड़ते हुए दाएं हाथ से दाएं पंजे को छूएं और बाएं हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। फोकस ऊपर वाले हाथों पर रहना चाहिए।

    - दूसरे पैर और हाथ से भी यही क्रिया दोहराएं।

    बालासन

    इस आसान को करने के लिए ज़मीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। हिप पैर के ऊपर टिकाएं।

    सांस भरते हुए हाथों को ऊपर उठाएं फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को आगे ले जाएं और हाथों से जमीन को छूने की कोशिश करें। माथे को मैट पर रखें। जब तक इस पोजिशन में बने रह सकते हैं बने रहें फिर आराम से ऊपर उठ जाएं।

    - इस आसन को 4-5 बार दोहराएं।

    पश्चिमोत्तानासन

    - इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक-दूसरे से सटाकर रखें।

    - सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। सांस छोड़ते हुए दोनों हाथों से पैर की उंगलियों को पकड़ने की कोशिश करें। 

    - ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने न मुड़ें और पैर भी जमीन से सटे हुए होने चाहिए। जितनी देर इस स्थिति में रह सकते हैं रूके फिर नॉर्मल पोजिशन में आ जाएं।

    Pic credit- pexels

    खबरें और भी