Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    साल 2024 में इन 5 टॉप Yoga Trends ने बटोरी खूब सुर्खियां, आप भी जान लें इनके नाम

    Updated: Wed, 18 Dec 2024 11:10 AM (IST)

    साल 2024 में कई नए-नए ट्रेंड्स देखने को मिलें जिनमें कुछ योगा ट्रेंड्स (Yoga trends 2024) भी शामिल हैं। इन योगा ट्रेंड्स का इस्तेमाल अपनी फिजिकल और मे ...और पढ़ें

    इस साल ये योग रहे ट्रेंड में (Picture Courtesy: Freepik)
    इस साल ये योग रहे ट्रेंड में (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. योग फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों के लिए ही काफी फायदेमंद होता है।
    2. साल 2024 में तरह-तरह के योगा ट्रेंड्स देखने को मिले।
    3. योग करने से फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और शरीर में मजबूती भी आती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Yoga trends 2024: अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए योग सबसे बेस्ट ऑप्शन है, इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं। इसलिए इस साल 2024 में लोगों ने योग को लेकर खूब सारे एक्सपेरिमेंट किए हैं, जिनमें से कुछ तो काफी हिट भी रहे। रोजमर्रा की भाग-दौड़ और ऑफिस के तनाव को दूर करने के लिए योग काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए स्लो लिविंग और मेंटल पीस के लिए कई लोगों ने इस साल योग की तरफ रुख किया और ट्रेडिशनल योगा को नए-नए तरीकों से करने की कोशिश की। आज हम आपको ऐसे ही 5 टॉप योगा ट्रेंड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो साल 2024 में खूब चर्चा में रहे। आइए जानें।

    आउटडोर एंड एड्वेंचर योगा (Outdoor and Adventure Yoga)

    योग के नए अनुभव के लिए लोग बीच पर, पहाड़ों या किसी एड्वेंचरस जगह पर जाकर योग किया। इन जगहों की खूबसूरती और शांति के बीच योग करना काफी अच्छा एक्पीरिएंस रहा कई लोगों के लिए। मानसिक शांति के लिए योग का यह तरीका काफी चर्चा में रहा।

    यह भी पढ़ें: इस साल फिटनेस सेंसेशन बनीं 5 Weight Loss Diet, बिना जिम कई लोगों ने घटाया वजन

    डेस्क योगा (Desk Yoga)

    यह योगा ट्रेंड ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए था और इसे भी काफी पसंद किया गया। ऑफिस के तनाव को कम करने और रिलैक्स करने के लिए अपने वर्क डेस्क पर योग करने का ट्रेंड सामने आया। घंटों कुर्सी पर बैठे रहने और कंप्यूटर पर काम करने से बॉडी पोश्चर भी बिगड़ने लगता है। उसे सुधारने के लिए भी लोगों ने डेस्क योगा को चुना।

    एक्वा योगा (Aqua Yoga)

    इसके नाम से जैसा कि आप समझ सकते हैं, यह योगा पानी में किया जाता है। जिन लोगों ने योग करने की शुरुआत की है या बुजुर्ग हैं, उनके लिए यह ट्रेंड काफी हिट रहा, क्योंकि इसमें शरीर में ज्यादा खिंचाव नहीं आता और चोट लगने का खतरा भी कम रहता है। एक्वा योगा बैलेंस बनाने और जोड़ों की अकड़न को कम करने में भी काफी कारगर है।

    खबरें और भी

    फेस योगा (Face Yoga)

    सोशल मीडिया पर इस योगा ट्रेंड ने खूब धूम मचाया। स्किन केयर एंथुसिसायस्ट्स को यह काफी पसंद आया। दरअसल, इस फेस योगा जवां और रेडिएंट स्किन के लिए किया जाता है। इसमें चेहरे की अलग-अलग तरीकों से मसाज की जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरे पर दिखने वाली फाइन लाइन्स और झुर्रियां भी कम होती हैं।

    एरियल योगा (Aerial Yoga)

    इस योगा ट्रेंड के नाम से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इसे हवा में लटकते हुए किया जाता है। इस योग के लिए एरियल हैमॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी मदद से हवा में योग करते हैं। इस योग से बैलेंस बेहतर होता है, फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी होती है।

    यह भी पढ़ें: Pookie से लेकर Moye Moye तक, इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 10 शब्द