Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पूरे दिन कुछ नहीं खाने के बावजूद आपको भी नहीं लगती भूख? फिर जरूर हो सकती हैं ये 5 वजह

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 04:37 PM (IST)

    कई बार भूख नहीं लगना आपके हाजमा खराब होना भी हो सकता है। जैसे कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस) सीलिएक रोग या क्रोहन रोग आपको भूख नहीं लगने का कारण बन ...और पढ़ें

    भूख ज्यादा लगे इसके लिए समय पर सोना और खाना बहुत जरूरी है। ( Pic Courtesy : Freepik)
    भूख ज्यादा लगे इसके लिए समय पर सोना और खाना बहुत जरूरी है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप पूरे दिन कुछ नहीं खाते हैं और फिर भी आपको भूख नहीं लगती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। अक्सर देखा जाता है कि कई लोग पूरे दिन कुछ नहीं खाते हैं। फिर भी उनको भूख नहीं लगती है।

    इतना ही नहीं कई बार तो सुबह से कुछ नहीं खाया होता और शाम होने तक ऐसे लोगों को भूख तक नहीं लगती। यह कोई आम समस्या नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। क्योंकि भूख नहीं लगना कोई आम कारण नहीं है। आज हम आपको भूख नहीं लगने की कई वजहें बताने जा रहे हैं।

    यह भी पढ़ें : बेसन का आटा गूंथने से पहले मिला लीजिए ये 5 हेल्दी चीजें, बॉडी को होंगे बेजोड़ फायदे 

    1. पेट की समस्या

    पाचन तंत्र की समस्याएं जैसे कि इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस), सीलिएक रोग, या क्रोहन रोग आपको भूख नहीं लगने का कारण बन सकती हैं। अगर आपको भूख नहीं लग रही है तो इसका मतलब आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले अपना ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए। 

    2. हार्मोनल असंतुलन

    कई बार हार्मोनल असंतुलन होने के कारण भी बिल्कुल भूख नहीं लगती है। इसके बाद यह होता है कि आप पूरे दिन भूखे भी रहेंगे तो आपका खाना खाने का मन नहीं करेगा। हार्मोनल असंतुलित होने पर भी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जैसे कि हाइपोथायरायडिज्म, हाइपोग्लाइसीमिया, या पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) आपको भूख नहीं लगने का कारण बन सकता है।

    खबरें और भी

    3. तनाव और चिंता

    तनाव और चिंता आपके पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं और आपको भूख नहीं लगने का कारण बन सकते हैं। इसलिए बहुत देर तक किसी चीज को सोचना और किसी चीज को सोचकर परेशान होना। आपकी सेहत पर काफी प्रभाव छोड़ते हैं। इस कारण भी भूख नहीं लगती है। 

    4. दवाएं

    कुछ दवाएं जैसे कि एंटीडिप्रेसेंट, एंटीहिस्टामाइन, और स्टेरॉयड आपको भूख नहीं लगने का कारण बन सकती हैं। जब इंसान हद से ज्यादा अन्य बीमारियों से घिर जाता है तो उसको कई दवाएं खानी पड़ती हैं। इन दवाओं के कारण भी कई बार भूख लगना बंद हो जाता है। 

    5. सही रूटीन फॉलों नहीं करना 

    सही रूटीन फॉलो नहीं करने पर भी आपको कई बार भूख नहीं लगती है। इसके अलावास्वास्थ्य समस्याएं जैसे कि कैंसर, एड्स, या क्रोनिक फैटिग सिंड्रोम आपको भूख नहीं लगने का कारण बन सकती हैं। यदि आपको पूरे दिन भूख नहीं लगती है, तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। डॉक्टर आपको इसके कारण का पता लगाने और उचित उपचार प्रदान करने में मदद कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : एक दिन में मनीष मल्होत्रा ने माइकल जैक्सन के लिए तैयार की थी शेरवानी, पॉप सिंगर ने कहा था थैंक यू