Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Broccoli Benefits: पाचन शक्ति बढ़ाने से लेकर वजन कम करने तक,रोजाना ब्रोकली खाने के हैं शानदार फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 30 Jun 2023 10:39 AM (IST)

    Broccoli Benefits ब्रोकली एक हरी सब्जी है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें प्रोटीन जिंक फाइबर विटामिन-ए विटामिन-सी और कई महत्वपूर्ण पो ...और पढ़ें

    Broccoli Benefits: जानिए रोजाना ब्रोकली खाने के क्या हैं फायदे
    Broccoli Benefits: जानिए रोजाना ब्रोकली खाने के क्या हैं फायदे

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Broccoli Benefits: ब्रोकली पोषक तत्वों का भंडार है। यह आवश्यक विटामिन्स और खनिज से भरपूर होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-के, फोलेट, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। अगर आप नियमित रूप से ब्रोकली खाते हैं, तो आपके सेहत पर क्या असर पड़ेगा। आइए जानते हैं...

    ब्रोकली में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इसके अलावा यह आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होता है, जो आपके लिए जरूरी तत्व हैं। ब्रोकली एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। इसमें मौजूद सल्फोराफेन तनाव और सूजन को कम करने में मददगार है। आप अपनी डेली डाइट में ब्रोकली शामिल कर हृदय रोग, कैंसर और अन्य बीमारियों के जोखिम को कम कर सकते हैं।

    ब्रोकली खाने के ये हैं फायदे

    पाचन में सुधार करता है

    ब्रोकली में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन में सहायता करता है और आंत की सेहत को बढ़ावा देता है। यह मल त्याग को भी आसान बना कर कब्ज से राहत दिला सकता है। इसके अलावा, ब्रोकली में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है, जो आंत के लिए गुड बैक्टीरिया के रूप में काम करता है। इससे आंत के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

    हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

    ब्रोकली में विटामिन-के और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप रोजाना ब्रोकली खाते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों का खतरा भी कम होता है।

    वजन कम करने में मददगार

    जो लोग अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, वे अपने आहार में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर पर्याप्त होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, ऐसे में आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

    खबरें और भी

    आंखों की रोशनी बढ़ाता है

    ब्रोकली में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये मोतियाबिंद की समस्या से बचाने में भी सहायक है। उम्र बढ़ने के साथ आंखों की समस्या भी बढ़ती है, ऐसे में आप ब्रोकली को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

    अगर आप नियमित रूप से ब्रोकली खाते हैं, तो इससे आप सेहतमंद रहेंगे। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो पाचन को बेहतर बनाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और अन्य बीमारियों से बचाते हैं। यह पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। आप अपनी डाइट में नियमित रूप से ब्रोकली शामिल कर सकते हैं या आप इसके लिए किसी एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं।

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशाअपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik