Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Healthy Brain: ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, याददाश्त भी होगी तेज

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 16 Dec 2023 10:10 AM (IST)

    Healthy Brain शरीर के साथ दिमाग को स्वस्थ रखना भी बेहद जरूरी है। कई बार मस्तिष्क को खून की आपूर्ति करने वाले ब्लड नसों के फटने की वजह से ब्रेन स्ट्रोक ...और पढ़ें

    Healthy Brain: दिमाग को तेज बनाएंगे ये फूड्स
    Healthy Brain: दिमाग को तेज बनाएंगे ये फूड्स

    HighLights

    1. मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं
    2. योग और एक्सरसाइज के द्वारा भी मेमोरी को बूस्ट कर सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Healthy Brain: ब्रेन स्ट्रोक जिसे दिमागी पक्षाघात भी कहते हैं। यह एक गंभीर समस्याओं में से एक है। आज के समय में ब्रेन स्ट्रोक मृत्यु का दूसरा कारण बना हुआ है, इसके कारण व्यक्ती को अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हमारे देश में हर एक मिनट में तीन लोगों को ब्रेन स्ट्रोक हो रहा है जो कि बेहद चिंताजनक विषय है।

    ऐसे में हमें अपने दिमाग की सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट प्लान फॉलो कर सकते हैं, इसके अलावा योग और एक्सरसाइज के द्वारा भी मेमोरी को बूस्ट कर सकते हैं। आइए जानते हैं, आखिर क्या है ब्रेन स्ट्रोक और इससे बचने के लिए क्या करें।

    क्या है ब्रेन स्ट्रोक

    मस्तिष्क में होने वाले रक्तसंचार में जब किसी तरह का बाधा उत्पन्न होता है, तो इसे ब्रेन स्ट्रोक कहते है। कई बार किसी की तरह की चोट लगने के कारण रक्तसंचार करने वाली नसें टूट या फट जाती हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक का कारण बनता है।

    लक्षण

    बोलने,समझने, पहचानने की शक्ति कम होने लगती है साथ ही चेहरा, हाथ और पैर भी अकड़ जाता है।

    यह भी पढ़ें: क्या आप भी सर्दियों में खाते हैं जरूरत से ज्यादा मेथी, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

    ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करने वाले सुपर फूड्स

    • ओमेगा थ्री फैटी एसिड का सेवन ब्रेन स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है। शरीर में इसकी कमी दूर करने के लिए सैल्मन फिश,अखरोट, बादाम अन्य फैटी फिश खा सकते हैं।
    • साबुत अनाज जैसे–दलिया, ब्राउन राइस,क्विनोआ आदि का सेवन हमारी बॉडी में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है, जिससे ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम कम हो सकता है।
    • एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर जामुन खाने से हार्ट अटैक या ब्रेन स्ट्रोक दोनों को ही कम करने में सहायक है।
    • ड्राई फ्रूट्स और सीड्स फाइबर युक्त होंते हैं, जो हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के साथ साथ इनके स्ट्रोक सम्बंधित समस्याओं को दूर करने में सहायक होतें हैं।
    • हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक,बथुआ, मेथी के साग और केले, कोलार्ड आदि चीजों का सेवन जो फाइबर, नाइट्रेट और अन्य अनेक प्रकार के खनिज तत्वों से भरपूर होतें हैं, जो ब्रेन स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं।
    • एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हल्दी हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है ।
    • एवोकाडो का डेली सेवन हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बनाए रखने में मदद करता है। जिससे ब्रेन स्ट्रोक का जोखिम कम हो जाता है।

    यह भी पढ़ें: क्या Vitamin C कर सकता है सर्दी से बचाव, जानें इसके पीछे का सच

    खबरें और भी

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik