Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Health Tips: इन चीजों के साथ न करें नींबू का सेवन, फायदे के बजाय होगा नुकसान

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 19 Oct 2023 07:51 AM (IST)

    Health Tips पोषक तत्वों से भरपूर नींबू सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो जाता है। इसमें मौजूद गुण सेहत संबंधी कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। नींबू ...और पढ़ें

    Health Tips: नींबू के साथ न करें इन चीजों का सेवन
    Health Tips: नींबू के साथ न करें इन चीजों का सेवन

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Health Tips: अक्सर लोग नींबू का इस्तेमाल सलाद, सब्जी, दाल आदि में करते हैं, जिससे खाने का स्वाद और बढ़ जाता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है, इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसके अलावा नींबू में कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर जैसे पोषक त्तव भी पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टेरियल गुण कई बीमारियों से बचा कर रखते हैं। हालांकि नींबू को कुछ चीजों के साथ नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जिससे पेट संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आइए जनते हैं नींबू को किसके साथ नहीं खाना चाहिए।

    मिल्क प्रोडक्ट्स

    नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है, जो दूध या अन्य मिल्क प्रोडक्ट्स के साथ खाने से रिएक्ट कर सकता है। इसके अलावा इसके सेवन से एसीडिक रिएक्शन हो जाता है, जिससे हार्टबर्न और एसिडिटी हो जाती है।

    मसालेदार भोजन

    नींबू एसीडिक होता है, जिससे ये मसालेदार खाने को स्पाइसी और खट्टा कर देता है। जिससे स्वाद खराब हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: अस्थमा की समस्या से निपटने के लिए इन फूड्स को बनाएं अपनी डाइट का हिस्सा

    रेड वाइन

    रेड वाइन के साथ भी नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि नींबू का एसीडिक नेचर रेड वाइन के टेस्ट को बिगाड़ सकता है। इसके अलावा रेड वाइन से युक्त चीजों के साथ भी नींबू का सवन नहीं करना चाहिए।

    सी-फूड

    दुनियाभर में अक्सर लोग फिश के साथ नींबू का सेवन करते ही हैं, लेकिन माइल्ड फ्लेवर वाली फिश के साथ नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए, इससे इनका टेस्ट बिगड़ जाता है।

    मीठे फल

    नींबू का टैंगी फ्लेवर और टैक्चर होता है, इसे मीठे फलों के साथ खाने से इसका टेस्ट बिगड़ सकता है। जैसे-स्ट्रॉबेरी या मेलन के साथ नींबू को पेयर न करें।

    छाछ और दही

    दूध की तरह नींबू का रस, छाछ और दही के फटने का कारण बन सकता है। अगर आप इन सामग्रियों को मिलाना चाहते हैं, तो इसे धीरे-धीरे और सही तरीके के साथ मिलाना बेहतर होगा।

    यह भी पढ़ें:दिल्ली में तेजी से बढ़ रहा है प्रदूषण, अपने फेफड़ों को बचाने के लिए खाएं ये 6 चीजें

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik

    खबरें और भी