Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रात को भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, दो दिन तक खत्म नहीं होगी पेट में जलन

    Updated: Sat, 22 Mar 2025 12:36 PM (IST)

    कई दिन से रखे हुए डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध पनीर और दही रात को खाने से बचना चाहिए। ये उत्पाद पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। बता दें कि कई ...और पढ़ें

    रात को मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)
    रात को मसालेदार खाना खाने से परहेज करना चाहिए। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रात को देर से खाना खाने के कई नुकसान हैं। अगर आप देर से खाना खाते हैं तो संभल जाईए। यह नुकसान आपको भी झेलना पड़ सकते हैं। इसके अलावा एक और बात है जो रात में खाना खाते हुए ध्यान रखनी चाहिए।

    वो यह बात है कि रात में कुछ ऐसा नहीं खाना चाहिए जो आपके पेट में जलन पैदा करे। आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें रात में अगर आप खाते हैं तो आपके पेट में जलन हो सकती है। रात को कुछ खाद्य पदार्थों का सेवन करने से पेट में जलन, एसिडिटी, और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। 

    यह भी पढ़ें : बच्चों को इस गर्मियों की छुट्टी में सिखाएं स्विमिंग, तैराकी सीखने के हैं ये 5 बड़े फायदे

    1. मसालेदार खाना

    रात में अगर आप बहुत ज्यादा मसालेदार खाना खा लेते हैं तो रातभर यह मानकर चलिए आपको करवटें ही बदलनी पड़ेंगी। रात को इसलिए बहुत तेज मसाले वाला खाना नहीं खाना चाहिए। मसालेदार खाना पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकता है। रात को मसालेदार खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन तंत्र को परेशान कर सकता है। 

    2. कई दिन पुराने डेयरी उत्पाद

    कई दिन से रखे हुए डेयरी उत्पाद जैसे कि दूध, पनीर, और दही रात को खाने से बचना चाहिए। ये उत्पाद पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकते हैं। कई बार इन चीजों पर फंगस लग जाता है। इसलिए ऐसी चीजे रात को खाने से बचना चाहिए। गर्मियों में ये चीजे खराब भी जल्दी हो जाती हैं। 

    खबरें और भी

    3. बहुत ज्यादा ऑयली फूड 

    बहुत ज्यादा ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए। ऑयली फूड खाना आपके पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकता है। रात को तैलीय खाने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन तंत्र को परेशान कर सकता है। इसलिए बहुत ज्यादा ऑयली फूड खाने से बचना चाहिए। 

    4. कैफीन

    कैफीन पेट में सूजन का कारण बन सकता है, जिससे पेट में जलन और दर्द हो सकता है। कैफीन युक्त पेय जैसे कि कॉफी, चाय, और एनर्जी ड्रिंक्स रात को पीने से बचना चाहिए। कैफीन पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकता है। बता

    5. अल्कोहल

    अल्कोहल युक्त पेय रात को पीने से बचना चाहिए। अल्कोहल पेट में जलन और एसिडिटी का कारण बन सकता है और पाचन तंत्र को परेशान कर सकता है। इन खाद्य पदार्थों और पेयों से बचने से आप पेट में जलन और एसिडिटी से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : क्यों Kainchi Dham कहलाता है नीब करौली बाबा का आश्रम? जानें इस जगह का इतिहास और महत्व