Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Benefits Of Reading: रोजाना मनपसंद किताब पढ़ने के ये फायदे जानकर चौक जाएंगे आप

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 07:16 PM (GMT+05:30)

    Benefits Of Reading तनाव एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति सामान्य जिंदगी से हटकर काल्पनिक जीवन जीने लगता है। आसान शब्दों में कहें तो काल्पनिक ...और पढ़ें

    Benefits Of Reading: रोजाना मनपसंद किताब पढ़ने के ये फायदे जानकर चौक जाएंगे आप
    Benefits Of Reading: रोजाना मनपसंद किताब पढ़ने के ये फायदे जानकर चौक जाएंगे आप

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Reading: आजकल लोग तनाव भरी ज़िंदगी जीने के आदी हैं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। तनाव के कई कारण हो सकते हैं। इनमें एक सोशल मीडिया भी जिम्मेवार है। लोग सोशल मीडिया पर घंटों रहते हैं। आसान शब्दों में मोबाइल स्क्रॉलिंग करते हैं। इस दौरान कुछ अच्छी और कुछ बुरी खबरों से रूबरू होते हैं। इससे मानसिक सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। लंबे समय तक तनाव भरी ज़िंदगी जीने से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इसके लिए तनाव से दूर रहे हैं। इससे दूर रहने के लिए आप रीडिंग का सहारा ले सकते हैं। आइए, किताब पढ़ने के फायदे जानते हैं-

    तनाव कम होता है

    तनाव एक मानसिक विकार है। इस स्थिति में व्यक्ति सामान्य जिंदगी से हटकर काल्पनिक जीवन जीने लगता है। आसान शब्दों में कहें तो काल्पनिक दुनिया में चला जाता है। जहां उसे निराशा और हताशा ही नजर आती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो व्यक्ति स्वंय तनाव से बाहर निकल सकता है। इसके लिए व्यक्ति को मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। ऐसा तभी संभव है, जब आप मानसिक रूप से मजबूत होते हैं। इसके लिए आप किताब का सहारा ले सकते हैं। किताब पढ़ने से ज्ञान में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में मार्ग प्रशस्त होता है। इसके रोजाना किताब जरूर पढ़ें।

    आयु बढ़ती है

    साल 2016 में जर्नल सोशल साइंस एंड मेडिसिन में छपी एक शोध में खुलासा हुआ है कि रोजाना किताब पढ़ने से सर्वाइवल रेट 23 फ़ीसदी बढ़ जाता है। इसके लिए रोजाना किताब पढ़ें। वहीं, अपनी पसंद की फिक्शन किताबों का पढ़ना ज्यादा फायदेमंद होता है। खासकर, रात में सोने से पहले किताब पढ़ें। इससे रात में नींद अच्छी आती है।

    नींद अच्छी आती है

    कई शोधों में खुलासा हुआ है कि किताब पढ़ने से नींद अच्छी आती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा रात में सोने से पहले मोबाइल चलाने के बजाय किताब पढ़ने की सलाह देते हैं। मनपसंद किताब पढ़ने से मस्तिष्क में मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होता है, जो मस्तिष्क को सोने का संकेत देता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले अपनी मनपसंद किताब जरूर पढ़ें।

    खबरें और भी

    दिमाग तेज होता है

    रोजाना नियमित रूप से किताब पढ़ने से दिमाग तेज होता है। आपको नई-नई जानकारियां प्राप्त होती है। साथी ही नई चीजों को भी सीखते हैं। इससे लर्निंग स्किल भी बढ़ता है। इसके लिए घर के बड़े हमेशा ही बच्चों को पढ़ने की सलाह देते हैं। बढ़ती उम्र में आप किताबों से दोस्ती कर सकते हैं।

    डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।