यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Benefits Of Guava: सर्दियों में अमरूद खाने के गजब के फायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान
Benefits Of Guava खराब दिनचर्या गलत खानपान के चलते आजकल कब्ज आम समस्या हो गई है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Benefits Of Guava: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर, सर्दी के दिनों में कम पानी पीने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सर्दियों में तापमान गिरने की वजह से शरीर शुष्क रहता है। इस वजह से लोगों को प्यास कम लगती है। हालांकि, पानी न पीने या कम पीने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके लिए सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। वहीं, सेहतमंद रहने के लिए मौसमी फलों का सेवन जरूर करें। सर्दी के दिनों में कई फल पाए जाते हैं, जिनमें पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इनमें एक फल अमरूद है। अमरूद सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आइए, इसके फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं-
कब्ज में मिलता है आराम
खराब दिनचर्या, गलत खानपान के चलते आजकल कब्ज आम समस्या हो गई है। अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना अमरूद का सेवन कर सकते हैं। सर्दी में अमरूद खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डॉक्टर रोजाना सुबह में अमरूद खाने की सलाह देते हैं ।
डायबिटीज में फायदेमंद
अमरूद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम पाया जाता है। इससे शुगर नहीं बढ़ता है। वहीं, फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डायबिटीज के मरीज अमरूद का सेवन कर सकते हैं। हालांकि सेवन करने से पहले मात्रा को लेकर एक बार डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
वजन कंट्रोल होता है
अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और तेजी से वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अमरूद का सहारा ले सकते हैं। अमरूद के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें डाइटरी फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या से भी निजात मिलता है।
खबरें और भी
तनाव दूर होता है
अमरूद में मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे तनाव दूर होता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो मैग्नीशियम तनाव को दूर करने में सहायक होता है। इसके लिए सर्दियों में अमरूद जरूर खाएं ।
इम्यून सिस्टम मजबूत होता है
कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत रहना जरूरी है। इसके लिए डॉक्टर विटामिन सी रिच फूड खाने की सलाह देते हैं। अगर आप भी इम्यून सिस्टम को मजबूत करना चाहते हैं, तो अमरूद का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल असर पड़ता है।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।