विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीमेंट से बिस्कुट, नाविकों की मजबूरी...ऐसे शुरू हुई चाय में बिस्कुट डुबोकर खाने की आदत! 300 साल पुरानी है कहानी

Published: Fri, 07 Aug 2026 10:27 AM (IST)

कुछ लोग बड़े चाव से चाय के साथ बिस्कुट डुबोकर खाते हैं, लेकिन बहुत कम इस आदत के शुरू होने के इतिहास के बारे में जानते हैं।

300 साल पुरानी चाय में बिस्कुट डुबोकर खाने की कहानी (Image Source: AI Generated)

300 साल पुरानी चाय में बिस्कुट डुबोकर खाने की कहानी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अंग्रेजों के आने से चाय को एंट्री मिली और आज यह हर घर की जैसे नेशनल ड्रिंक ही बन गई है। उसमें भी अक्सर सुबह की जल्दी और शाम के सुकून में जब चाय का प्याला हाथ में आता है तो साथ में बिस्कुट भी होते हैं। 

इसी चाय में बिस्कुट डुबोकर खाना अब एक आदत ही बन गई है, मेहमान आने पर भी इस कॉम्बो को सामने परोसा जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि आखिर चाय के साथ बिस्कुट डुबोकर खाने की यह अनोखी आदत शुरू कैसे हुई? चलिए आपको इसके पीछे की दिलचस्प कहानी बताते हैं।  

कैसे शुरू हुआ चाय में बिस्कुट डुबोकर खाना? 

सबसे पहले बात करते हैं चाय और बिस्कुट साथ में खाने के इस ट्रेंड के बारे में, दरअसल इस कॉम्बिनेशन को  17वीं-18वीं शताब्दी से जोड़कर देखा जाता है। इतिहासकारों की माने तो इसकी शुरुआत यूरोप से हुई थी। यह वही समय था जब बिस्किट और ब्रेड लोगों का एक आम खाना था। 

इससे जुड़ी एक कहानी और है जिसके मुताबिक, चाय और बिस्कुट लोगों के बीच तब ज्यादा पॉपुलर हुआ जब 19 वीं सदी में बेडफोर्ड की डचेस अन्ना मारिया रसेल ने लंच और डिनर के बीच में भूख मिटाने के लिए टी के साथ हल्के नाश्ते की शुरू की थी। 

300 साल पहले नाविकों ने की थी शुरुआत 

वहीं, बिस्कुट चाय में डिप करके खाने की यह कहानी 300 साल पुरानी है। इसकी शुरुआत सबसे पहले नाविकों ने की थी। कहते हैं उस समय लंबे समुद्री सफर पर निकले नाविकों को खाने के लिए एकदम सीमेंट जैसे सख्त 'हार्डटैक' नाम का बिस्कुट दिया जाता था। इस बिस्कुट की खास बात यह थी कि ये मैदे, पानी और नमक से बनते थे जो एयरटाइट डिब्बे में अगर रख दिए जाएं तो सालों तक खराब नहीं होते थे। 

ऐसे में जब नाविक और सैनिक युद्ध के लिए लंबी यात्रा पर निकलते थे तो उनके लिए भोजन की व्यवस्था के तौर पर यही दिया जाता था। अब आप समझ ही गए होंगे कि इन बिस्कुट को बगैर चाय या कॉफी के खाना लगभग असंभव था। तब से ही बिस्कुट को चाय में डुबोकर खाया जाना मजबूरी के चलते शुरू हुआ जो आज आदत बन चुका है। अब लोग नरम बिस्कुट को भी चाय में डिप करके खाना पसंद करते हैं।