इंटरव्यू के दौरान ब्लैंक हो जाता है दिमाग? अपनाएं 5 ट्रिक्स, डर की जगह दिखेगा जबरदस्त कॉन्फिडेंस
क्या आपको भी जॉब इंटरव्यू के दौरान घबराहट होने लगती है? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि इंटरव्यू के समय नर ...और पढ़ें

इंटरव्यू की नर्वसनेस दूर करने के लिए फॉलो करें ये तरीके (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
कुछ लोगों को इंटरव्यू से पहले घबराहट होने लगती है
अच्छी तैयारी होने के बावजूद नर्वस होने के कारण
इंटरव्यू में घबराहट से बचने के असरदार तरीके
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जॉब इंटरव्यू का नाम सुनते ही कई लोगों की दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं और दिमाग अचानक ब्लैंक हो जाता है। पहली नौकरी हो या जॉब चेंज, इंटरव्यू के दौरान नर्वस होना आम बात है। कई बार अच्छी तैयारी होने के बावजूद घबराहट की वजह से लोग सही जवाब नहीं दे पाते, जिसके कारण अच्छा मौका गवां देते हैं।
अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो थोड़ी समझदारी और सही तरीके अपनाकर इंटरव्यू की नर्वसनेस को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं जॉब इंटरव्यू में घबराहट से बचने के कुछ असरदार तरीके।
खुद को पूरी तरह तैयार करें
आप जिस भी कंपनी में इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, उसके बारे में पहले से इन्फॉर्मेशन इकट्ठा कर लें। जॉब प्रोफाइल, कंपनी का काम और जरूरी स्किल्स समझ लें। साथ ही, इंटरव्यू में पूछे जाने वाले आम सवालों की प्रैक्टिस करें। जब तैयारी अच्छी होती है, तो कॉन्फिडेंस अपने आप बढ़ जाता है और नर्वसनेस से भी बचा जा सकता है।
पॉजिटिव सोच रखें
इंटरव्यू के दौरान घबराहट होने की सबसे बड़ी वजह होती है नेगेटिव सोच। अक्सर लोगों को लगता है कि हम यह काम नहीं कर पाएंगे, इसलिए हमेशा बुरा सोचने से बचें। आप अपने मन में हमेशा पॉजिटिव सोच रखें। ऐसा करने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी मजबूत होता है।
खबरें और भी
गहरी सांस लें
जॉब इंटरव्यू के ठीक पहले अगर आपको घबराहट महसूस हो रही है, तो गहरी सांस लें। ऐसा करने से दिमाग शांत हो जाता है और नर्वसनेस कम होने लगती है। इस एक्सरसाइज को आप आंख बंद करके 3-4 बार कर सकते हैं।
समय से कुछ देर पहले पहुंचे
लेट होने का डर इंटरव्यू से पहले ही कई लोगों के अंदर स्ट्रेस बढ़ा देता है। इसलिए इंटरव्यू की जगह और टाइम पहले से चेक कर लें। आप हो सके तो समय से 15-20 मिनट पहले ही वहां पहुंच जाएं। इससे आप नर्वसनेस से बच सकते हैं और कंपनी के माहौल को समझ सकते हैं।
बोलने की करें प्रैक्टिस
इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यूअर को देखकर भी कई बार घबराहट महसूस होने लगती है। ऐसे में कई लोग सवाल का जवाब देने में अक्सर अटक जाते हैं। इसलिए पहले से अपना छोटा और साफ इंट्रो तैयार रखें। आईने के सामने या किसी दोस्त के साथ प्रैक्टिस करें। इसकी बार-बार प्रैक्टिस करने से डर कम करने में मदद मिलेगी।