Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदलते मौसम में इन्फेक्शन से बचना है? तो घर की इन 7 जरूरी चीजों को रोज करें साफ

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 03:04 PM (IST)

    घर की सफाई सिर्फ फर्श या टॉयलेट तक ही सीमित नहीं होती। रोजमर्रा की कई ऐसी चीजें हैं, जिनकी सफाई रोज की जानी जरूरी है, क्योंकि यही जगहें बैक्टीरिया और ...और पढ़ें

    कहीं आपका घर ही तो नहीं कर रहा आपको बीमार? जानें (Picture Credit- AI Generated)

    कहीं आपका घर ही तो नहीं कर रहा आपको बीमार? जानें (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. घर की अच्छी तरह से सफाई जरूरी है

    2. इन लापरवाही से घर में बैक्टीरिया पनपने हैं

    3. घर की इन चीजों की रोजाना साफ करें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम बदलते ही सर्दी-खांसी, बुखार और वायरल इन्फेक्शन के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। इसकी एक बड़ी वजह घर के अंदर ही इन्फेक्शन का फैलना है। अक्सर लोग बाहर की गंदगी से तो सतर्क रहते हैं, लेकिन घर में रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों की सफाई को नजरअंदाज कर देते हैं।

    यही लापरवाही वायरस और बैक्टीरिया को पनपने का मौका देती है, लेकिन अगर घर की कुछ चीजों की रोजाना सफाई पर ध्यान दिया जाए, तो यह खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में।

    दरवाजे और खिड़कियों के हैंडल

    वायरल इन्फेक्शन का खतरा अक्सर दरवाजों और खिड़कियों के हैंडल से शुरू होते हैं। ये बार-बार हाथों के संपर्क में आते हैं और सबसे ज्यादा बैक्टीरिया यही पर इकट्ठा हो जाते हैं। इसलिए रोजाना इन हैंडल्स को स्प्रे या वाइप से पोंछना चाहिए।

    कीबोर्ड और मोबाइल

    मोबाइल और कीबोर्ड पर बार-बार हाथ लगने के कारण इन पर कई बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, जो गंभीर वायरल बीमारियों का कारण बन सकते हैं। ऐसे में आप भी इसे रोजाना वाइप से जरूर साफ करें।

    खबरें और भी

    रिमोट और टीवी/एसी पैनल

    क्या आप भी रिमोट, टीवी और एयर कंडीशनर के पैनल को नजरअंदाज कर देते हैं? अगर हां, तो इनकी सफाई की आदत डालना बेहद जरूरी है। यह भी रोजाना हाथों से छूने वाले आइटम हैं और इन पर बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं।

    चॉपिंग बोर्ड

    किचन में रोज इस्तेमाल होने वाले चॉपिंग बोर्ड को भी साफ करना जरूरी होता है। इस पर सब्जियों के काटने की वजह से छोटे-छोटे कट बन जाते हैं, जिनमें वायरस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में गर्म पानी और साबुन से सफाई करना सबसे सुरक्षित तरीका है।

    बच्चों के खिलौने

    अगर घर में बच्चे हैं तो उनके खिलौनों पर भी वायरस का खतरा रहता है। प्लास्टिक और रबड़ के खिलौनों को गुनगुने पानी और साबुन से धोना चाहिए। रोजाना साफ करना बच्चे की अच्छी सेहत के लिए जरूरी है।

    दरवाजे के नीचे का मैट

    घर में बाहर से आने वाली धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया मैट के जरिए घर में प्रवेश कर सकते हैं। रोजाना मैट को झाड़ें और समय-समय पर धोते रहें। ऐसा करने से आप इन्फेक्शन और बीमारियों से बच सकते हैं।

    पानी की बोतलें

    घर में मौजूद पानी की बोतलों को भी नियमित साफ करना बहुत जरूरी है। कई बार छोटे वायरस इन्हीं के जरिए शरीर के अंदर आ जाते हैं। ऐसे में आप बोतलों को रोजाना गर्म पानी और साबुन से साफ करें।  

    यह भी पढ़ें - जली हुई प्रेस से कपड़े हो रहे हैं खराब? अपनाएं 4 घरेलू नुस्खे और चुटकियों में पाएं नई जैसी चमक

    यह भी पढ़ें - टॉयलेट सीट से ज्यादा घर की इन 5 चीजों पर छिपे होते हैं कीटाणु, कहीं आप भी नहीं कर रहे इन्हें नजरअंदाज