Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    घर को संवारने के साथ-साथ हवा को भी साफ करेंगे ये Indoor Plants, आप भी जरूर लगाएं

    Updated: Tue, 27 Aug 2024 07:07 AM (IST)

    घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए कई लोग अपने घर में कुछ प्लांट्स लगाते हैं। इन पौधों से न सिर्फ घर सुंदर नजर आता है बल्कि घर की हवा भी शुद्ध होती है जो आज ...और पढ़ें

    घर की शोभा बढ़ाएंगे ये इंडोर प्लांट्स (Picture Courtesy: Freepik)
    घर की शोभा बढ़ाएंगे ये इंडोर प्लांट्स (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. इंडोर प्लांट्स घर को डेकोरेट करने में मदद करते हैं।
    2. ये पौधे घर की हवा को भी शुद्ध बनाते हैं।
    3. इंडोर प्लांट्स मानसिक शांति हासिल करने में भी मदद करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Indoor Plants for Home Decor: घर को सजाना-संवारना हर व्यक्ति की ख्वाहिश होती है। घर के लिए कौन-से परदे लेने है, किस रंग की दीवारें होनी चाहिए, इस सभी बातों पर तो हम खूब ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ इंडोर प्लांट्स भी आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। यही कारण है कि लोग आजकल अपने घरों में पौधे भी रखने लगे हैं। घर के अंदर उगने वाले पौधों को इंडोर प्लांट्स कहा जाता है। कई ऐसे इंडोर प्लांट्स है, जो घर की खूबसूरती तो बढ़ाते ही है, साथ ही ये आपकी सेहत का भी ख्याल रखते हैं। इनसे घर में पॉजिट्विटी आती है और घर की हवा भी शुद्ध होती है। आइए जानते हैं इन पौधों के बारे में।

    एलोवेरा

    इंडोर प्लांट्स में सबसे पहले नाम आता है एलोवेरा का, अक्सर लोगों के घरों में मिलने वाला एलोवेरा प्लांट स्किन से लेकर बालों तक के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसे घर में रखने से घर की हवा शुद्ध होती है। ये हवा में मौजूद टॉक्सिन को बाहर करता है।

    यह भी पढ़ें: आपके बगीचे की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये खास फूल वाले पौधे, पक्षियों का भी लगा रहेगा आना-जाना

    अरेका पाम

    अरेका पाम ट्री अक्सर लोग घरों में लगाते हैं। लिविंग रूम की शोभा बढ़ाने के लिए लोग इसे हॉल में ही लगाते है। अरेका पाम घर की हवा को नम और ठंडा रखता है जिससे गर्मी से राहत मिलती है। इसके अलावा ये हवा से टॉक्सिन्स को भी बाहर करता है।

    स्नेक प्लांट

    स्नेक प्लांट ऐसा इंडोर प्लांट है जिसे ज्यादा देखभाल की भी जरूरत नहीं होती। इसे आप आसानी से घर में लगा सकते हैं। स्नेक प्लांट ऑक्सीजन को बढ़ावा देता है। इसके साथ ही ये हवा को भी शुद्ध रखता है।

    खबरें और भी

    फर्न

    फर्न प्लांट देखने में भी सुंदर होते हैं साथ ही ये हवा को शुद्ध और ठंडा रखने में भी मदद करते हैं। एयर प्यूरिफिकेशन के लिए फर्न सबसे अच्छे पौधे माने जाते हैं।

    रबर प्लांट

    रबर प्लांट की बड़ी-बड़ी पत्तियां गर्मियों में वातावरण को ठंडा रखने में मदद करती है। इसे घर में लगाने से ये गर्मियों में ह्यूमिडिटी को कम करता है जिससे चिपचिपा भी कम महसूस होता है। रबर प्लांट को भी ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती।

    यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में इन 7 सब्जियों को बनाएं अपने किचन गार्डन का हिस्सा