विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंडे को बस जरूरी काम, ऑफिस टाइम के बाद ‘प्लग ऑफ’... Gen-Z ने बना ली है ऑफिस की अपनी डिक्शनरी

Published: Mon, 05 Oct 2026 01:30 PM (IST)

जेन-जी ने कॉर्पोरेट कल्चर के लिए अपनी एक अलग डिक्शनरी बनाई है, जिसमें 'बेयर मिनिमम मंडे' जैसे ट्रेंड्स शामिल हैं।

जेन-जी की ऑफिस डिक्शनरी (Image Source: AI Generated)

जेन-जी की ऑफिस डिक्शनरी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जेन-जी के रिलेशनशिप स्टाइल और उसमें अपनाए जा रहे अनोखे ट्रेंड्स की हमेशा बात होती है, पर उनका कॉर्पोरेट कल्चर को लेकर रवैया भी अक्सर सुर्खियों में रहता है। इस जेनरेशन ने ऑफिस के लिए भी अपनी अलग डिक्शनरी बना रखी है, आइए कॉर्पोरेट में इस्तेमाल किए जा रहे इन स्लैंग्स और उनके मतलब पर बात करें। 

बेयर मिनिमम मंडे 

वीकेंड के बाद किसी का भी ऑफिस जाने का मन नहीं करता, क्योंकि हफ्ते के पहले काम का प्रेशर सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में बेयर मिनिमम मंडे वाले तरीके को फॉलो किया जाता है। इसका मतलब है कि हफ्ते के पहले दिमाग पर दबाव न डालते हुए कम से कम और केवल जरूरी काम ही करना। 

हालांकि, जेन-जे के इस ट्रेंड को आलसीपन कहकर खूब आलोचना भी हुई, लेकिन मेंटल हेल्थ के लिहाज से कहीं न कहीं यह बेस्ट तरीका है। 

बर्नआउट 

यह शब्द बीते कुछ सालों से ही लोगों की जुबान है, इसका मतलब होता है कि जब शरीर और मन बिना किसी ब्रेक के लगातार काम करता रहे, फिर अंत में जाकर भारी थकावट महसूस हो। जेन-जी अक्सर इस शब्द का इस्तेमाल ऑफिस में मेंटल डिटॉक्स की जरूरत बताने के लिए किया करते हैं। 

माइक्रोमैनेजिंग 

माइक्रोमैनेजिंग का मतलब है कि जब मैनेजर किसी एम्प्लॉई के काम में जरूरत से ज्यादा नजर रखने लगे। इसका सिंपल सा फंडा यह है कि इसमें बॉस अपने कर्मचारी के नतीजों पर फोकस करने के बजाय उसके हर एक छोटे कदम को कंट्रोल करने की कोशिश करता है। 

क्वाइट क्विटिंग 

क्वाइट क्विटिंग को जेन-जी के नौकरी छोड़ने के रवैये से जोड़कर देखा जाता है, पर असल में इसका मतलब है जितनी सैलरी उतना काम। इसमें व्यक्ति जरूरत और काम के घंटों के हिसाब से काम करता है। इस शब्द का उद्देश्य काम को अपनी जिंदगी न बना लेना है। 

प्लग ऑफ 

आपजे देखा होगा कि कुछ लोग ऑफिस के घंटे खत्म होने के बाद किसी ईमेल या मेसेज का जवाब देना सही नहीं समझते। बता दें कि वो लोग प्लग ऑफ ट्रेंड को फॉलो कर रहे होते हैं, ताकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को भी जगह दे पाएं। 

रेज अप्लाइंग

रेज अप्लाइंग कुछ समय से जेन-जी के बीच काफी ट्रेंड कर रहा है, जिसमें एक कर्मचारी अपने ऑफिस से तंग आकर एक साथ कई जॉब्स में अप्लाई करता चला जाता है। ऐसा अक्सर वह काम के दबाव या अपनी कद्र न किए जाने की वजह से करता है।