Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    CCTV खराब होने से पहले खुद चेक कर लें ये चीजें, इंजीनियर आते ही बना देगा हजारों का Bill

    Updated: Fri, 17 Jan 2025 09:33 AM (IST)

    जब भी सीसीटीवी काम करना बंद करें तो सबसे पहले खुद ये चेक कर लें कि आपकी वायरिंग तो कहीं से कट नहीं हो गई है। वायरिंग की जो लीड है वह ठीक से फिक्स है। ...और पढ़ें

    हर तीन महीने कैमरे और वायरिंग की करें सफाई। ( Pic Courtesy : Freepik)
    हर तीन महीने कैमरे और वायरिंग की करें सफाई। ( Pic Courtesy : Freepik)

    HighLights

    1. वायरिंग को पानी से बचाना जरूरी
    2. हर तीन महीने बाद चेक करें
    3. चूहों से बचाकर रखना अहम

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। CCTV Repairing आपके घर की सुरक्षा की दृष्टि से सबसे उपयोगी कोई चीज तकनीकी तौर अब कोई है तो सीसीटीवी कैमरे हैं। सीसीटीवी कैमरे ही हैं जो आपके घर होने या घर से बाहर होने पर पूरी तरह से नजर रखते हैं। ऐसे में इनका सही रहना भी बहुत जरूरी।

    क्योंकि अक्सर कई बार क्या होता है कि जब सीसीटीवी कैमरों की हमें बहुत सख्त जरूरत पड़ती है तभी यह खराब हो जाते हैं। ऐसे में सीसीटीवी कैमरों की देखरेख बहुत जरूरी है। सीसीटीवी खराब होने की सबसे बड़ी वजह अक्सर वायरिंग रहती है। वायरिंग के कारण खराब होने से बचने के लिए हम यहां तीन महत्वपूर्ण बातें हैं जो आपको बता रहे हैं। जिनका ध्यान हर तीन महीने बाद आपको रखना चाहिए। 

    कई बार होता क्या है दिक्कत थोड़ी से बस केबल में होती है, लेकिन आप टेक्नीशियन को बुलाते हैं तो वह सीसीटीवी बदलने की नसीहत दे देता है आपको। आप हजारों रुपये के सीसीटीवी बदल देते हैं। इससे बे फिजूल का खर्चा आपकी जेब पर पड़ता है। 

    यह भी पढ़ें : Grey Hair से आप भी हैं परेशान, कम उम्र में ही बुढ़ापे का सता रहा डर- इन नुस्खों से करिए बालों का ट्रीटमेंट

    वायरिंग की जांच करें

    हर तीन महीने बाद पाबंदी से वायरिंग की जांच करें। कई बार होता क्या है केवल एक वायर खराब होती है लेकिन टेक्नीशियन आपसे हजारों रुपये वसूल लेता है। कई बार वायरिंग खराब होने से ही CCTV कैमरे नहीं चलते। इसलिए नियमित रूप से वायरिंग की जांच बहुत जरूरी है। यह जरूर देखें कि वायरिंग ठीक से जुड़ी हुई है और कहीं भी खराब नहीं है।

    खबरें और भी

    वायरिंग की सफाई जरूरी 

    वायरिंग को नियमित रूप से साफ करें ताकि धूल और गंदगी जमा न हो। वायरिंग पर गंदगी या धूल जमा होने से कैमरे के विजन पर फर्क पड़ता है। स्क्रीन पर पिक्चर ब्लर आती है।  इसके साथ ही आपके सीसीटीवी पर भी इसका फर्क पड़ता है। इसलिए वायरिंग की सफाई नियमित रूप से जरूरी है।  

    अच्छी वायरिंग चुनना बहुत जरूरी  

    वायरिंग के लिए उपयुक्त सामग्री का चयन करें। क्योंकि यरिंग के लिए उपयुक्त सामग्री का चयन बहुत जरूरी है। जैसे कि कॉपर वायर या फाइबर ऑप्टिक केबल। इसके बाद इस वायरिंग को सही तरीके से लगाएं ताकि वह ठीक से काम करे। वायरिंग को सही तरीके से जोड़ें ताकि वह ठीक से काम करे। वायरिंग को नियमित रूप से जांचें ताकि वह ठीक से काम कर रही हो।

    यह भी पढ़ें : व्रत-उपवास में खाकर बोर हो गए हैं सिंघाड़े के आटे, तो इन टेस्टी डिशेज से बनाएं इसे डाइट का हिस्सा