Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Memory Booster हैं ये Brain Exercises, भुलक्‍कड़ भी याद रखेंगे सारी बातें, काम पर बढ़ेगा फोकस

    Updated: Mon, 18 Nov 2024 09:23 AM (IST)

    दिमाग को तेज रखने के लिए कुछ छोटे-छोटे अभ्‍यास हमारे लिए मददगार साब‍ित हो सकते हैं। इसके लिए कुछ ब्रेन एक्‍सरसाइज करना बे‍हद जरूरी माना जाता है। जब आप ...और पढ़ें

    मेमोरी तेज करने का काम करते हैं ये एक्‍सरसाइज। (image credit- freepik)
    मेमोरी तेज करने का काम करते हैं ये एक्‍सरसाइज। (image credit- freepik)

    HighLights

    1. दिमाग को तेज रखने में मदद करेंगे ये एक्‍सरसाइज।
    2. मेमोरी को तेज करने में लाभकारी हैं ये व्‍यायाम।
    3. एकाग्रता बढ़ाने मदद करेंगी ये आदतें।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आजकल लोगों में भूलने की बीमारी ज्‍यादा देखने को मिल रही है। चाहे काम की व्यस्तता हो, तनाव हो या बढ़ती उम्र का असर, भूलने की आदत धीरे-धीरे हमारी कार्यक्षमता और आत्मविश्वास पर असर डालती है। ऐसे में दिमाग को तेज रखने के लिए कुछ आसान से ब्रेन एक्सरसाइज क‍िए जा सकते हैं। जो आपकी मेमोरी को तेज करने में मदद करेंगी। आइए जानते हैं उन एक्‍सरसाइजों के बारे में विस्‍तार से।

    मेमोरी गेम है बेस्‍ट

    अगर आपको अपनी याददाश्त को तेज करना है तो मेमोरी गेम्स काफी लाभदायक हो सकते हैं। ये खेल आपके दिमाग की एकाग्रता और याद रखने की क्षमता भी बढ़ाते हैं। पजल गेम्स, क्रॉसवर्ड पजल्स, और शतरंज जैसे खेल मेमोरी तेज करने में मददगार हैं।

    मेडिटेशन करें

    योगा और मेडिटेशन तनाव कम करने, फोकस बढ़ाने और याददाश्त को मजबूत बनाने में मदद करता है। वृक्षासन या वीरभद्रासन जैसे संतुलन और एकाग्रता वाले योगासन दिमाग को चुनौती देते हैं और दिमागी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाते हैं। रोजाना सुबह कुछ देर तक मेडिटेशन और योगा का अभ्यास करें। इससे मेमोरी को मजबूत बनाने में सहायता मिलती है।

    यह भी पढ़ें: Yoga For Memory Power: याददाश्त बढ़ाना चाहते हैं, तो रोजाना करें ये 5 योगासन

    नाेटबुक में लिखें हर बात

    क‍िसी भी चीज को लिखकर याद करना एक पुरानी और कारगर तकनीक है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी याद रखना चाहते हैं, तो उसे डायरी में लिख लें। इससे वो बात आपको हमेशा के लिए याद रहेगी। आप अपने मोबाइल में भी नोट्स बना सकते हैं।

    खबरें और भी

    हेल्‍दी डाइट लें

    हमारी डाइट का सीधा असर हमारे दिमाग पर पड़ता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर आहार याददाश्त को तेज करने में सहायक होते हैं। हरी सब्जियां, बादाम, अखरोट, और मछली दिमाग के लिए फायदेमंद है। इसके साथ ही आपको खुद को हाइड्रेट भी रखना चाहिए क्‍योंक‍ि पानी पीने से मेंटल हेल्‍थ बेहतर होता है।

    माइंडफुल ब्रीदिंग

    गहरी सांस लेने वाले व्यायाम और माइंडफुलनेस तकनीक दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। इससे तनाव भी कम होता है। जिससे आपको चीजें याद रहने लगती हैं। ये अभ्‍यास हर दिन आपको कुछ मिनट के लिए जरूर करना चाहिए।

    दिमाग को चुनौती दें

    हमारा दिमाग भी एक मांसपेशी की तरह ही है जिसे लगातार अभ्यास की जरूरत होती है। आपको अपनी मेमोरी स्‍ट्रॉन्‍ग करनी है तो नए काम सीखने की कोशिश करें। इससे दिमाग को उत्तेजना मिलती है, जो याददाश्त को तेज करने में मददगार है।

    यह भी पढ़ें: Brain Exercise:एक्सरसाइज आपकी याददाश्त और सोचने की क्षमता बढ़ा सकती है, जानिए कैसे